Karwa Chauth 16 Shringar List In Hindi (करवा चौथ सोलह श्रृंगार): करवा चौथ पर सोलह श्रृंगार का विशेष महत्व माना जाता है। मान्यता है जो स्त्री इस दिन दुल्हन की तरह तैयार होकर करवा माता की पूजा करती है उसके सुहाग को लंबी आयु प्राप्त होती है। साथ ही उसका वैवाहिक जीवन भी खुशहाल रहता है। यही वजह है कि इस दिन हर उम्र की महिला अच्छे से तैयार होती है और विधि विधान पूजा करती है। यहां आप जानेंगे इस दिन 16 श्रृंगार का क्या महत्व है और इसमें क्या-क्या चीजें शामिल हैं। देखें 16 श्रृंगार लिस्ट।
Karwa Chauth 16 Shringar List (करवा चौथ सोलह श्रृंगार की लिस्ट)
- सिंदूर
- बिंदी
- कमरबंध
- काजल
- मेहंदी
- गजरा
- मांगटीका
- नथ
- कान के गहने
- पायल
- गले का हार (मंगलसूत्र)
- बाजूबंद
- चूड़ियां
- अंगूठी
- बिछिया
- स्नान
16 Shringar Samagri Importance (16 श्रृंगार सामग्री महत्व)
बिंदी- बिंदी जिसे माथे के बीच में लगाया जाता है। ये कई रंगों में आती है। लाल रंग की बिंदी बेहद शुभ मानी जाती है।
लाल जोड़ा– करवाचौथ पर महिलाएं अक्सर लाल रंग का जोड़ा पहनती हैं। दरअसल ये रंग शादीशुदा महिलाओं के लिए सबसे शुभ माना जाता है। इस रंग को सुहाग का प्रतीक भी माना गया है।
सिंदूर– सिंदूर को बालों के बीच में लगाया जाता है। ये लाल और केसरिया रंग का होता है।
काजल- आंखों को खूबसूरत दिखाने के लिए काजल का इस्तेमाल किया जाता है। माना जाता है कि ये बुरी आत्माओं को भी दूर रखता है।
नाक की नथनी- इसे नाक में पहनते हैं शादीशुदा महिलाओं के लिए इसे पहनना जरूरी माना जाता है।
चूडि़यां– ये महिलाओं का सबसे पसंदीदा आभूषण है इसे हाथ में पहना जाता है। शादीशुदा महिलाओं के लिए लाल रंग की चूड़ियां पहनना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है।
हाथफूल– इसका इस्तेमाल अधिकतर ब्राइडल मेकअप में किया जाता है। लेकिन संभव हो तो करवा चौथ के दिन भी इसे पहनना चाहिए। इसमें एक चेन होती है जो उंगलियों और कलाई को आपस में जोड़ती है।
मंगलसूत्र– शादी के समय पति द्वारा पत्नी को मंगलसूत्र पहनाया जाता है। ये विवाहित होने का प्रतीक है जिसे महिलाएं अपने गले में पहनती हैं।
बाजूबंद– महिलाएं इसे अपनी बाजू यानी आर्म में पहनती हैं। ये महिलाओं की खूबसूरती में चार चांद लगा देता है।
लिपस्टिक– लिपस्टिक होंठो की खूबसूरती बढ़ाती है। ये कई रंगों में आती है।
बिछिया– बिछिया को पैरों की उंगलियों में पहना जाता है। ये चांदी की होती है। ये हर सुहागित स्त्री पहनती है।
ईयररिंग्स– ईयररिंग्स को कानों में पहना जाता है। ये भी हर महिला जरूर पहनती है।
कमरबंद- कमरबंद कमर पर पहना जाता है। ये चांदी या सोने का हो सकता है।
गजरा– कई महिलाएं शुभ अवसर पर गजरा जरूर पहनती हैं। ये बालों को आकर्षक दर्शाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। ये चोटी या बन में लगाया जाता है।
पायल– पायल को एंकलेट भी कहते हैं। ये चांदी की होती है और इसे पैरों में पहना जाता है।
मेहंदी– करवाचौथ पर मेहंदी का विशेष महत्व है। इसे हाथों और पैरों में लगवाया जाता है। ये सुहाग की मुख्य सामग्री है।
