अध्यात्म

Panchang 13 Oct 2022, Karwa Chauth: करवा चौथ पूजा का क्या रहेगा शुभ मुहूर्त, जानें पंचांग से

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 13, 2022, 08:21 AM IST

Karwa Chauth 2022, 13 October 2022 Panchang, Aaj Ka Drik Panchang in Hindi: करवा चौथ का त्योहार 13 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन शुभ मुहूर्त में पूजा की जाती है और फिर चांद के दर्शन करके व्रत खोला जाता है।

Image

Karwa Chauth 13 October 2022 Panchang: पंचांग से जानिए करवा चौथ पूजा का शुभ मुहूर्त

Karwa Chauth 2022, 13 October 2022 Panchang, Aaj Ka Drik Panchang in Hindi: सुजीत जी महाराज- 13 अक्टूबर को कार्तिक माह कृष्ण पक्ष की चतुर्थी है। इस दिन करवाचौथ व्रत रखा जाता है। पति की दीर्घायु के लिए ये पावन व्रत रखा जाता है। इस बार ये व्रत गुरुवार के दिन पड़ रहा है। हिंदू धार्मिक मान्यताओं अनुसार गुरुवार का दिन भगवान विष्णु जी की पूजा के लिए भी खास माना जाता है। करवा चौथ पर कृतिका नक्षत्र रहेगा। अन्न का दान करें। गुरूवार को विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। श्री सूक्त का पाठ करें। जानिए पंचांग अनुसार करवा चौथ के दिन के सभी शुभ-अशुभ मुहूर्त।

करवा चौथ 2022 पूजा मुहूर्त और चंद्रोदय समय (Karwa Chauth 2022 Puja Muhurat And Moonrise Time)

करवा चौथ पूजा मुहूर्त 06:09 PM से 07:21 PM तक रहेगा।

करवा चौथ व्रत की शुरुआत 06:13 AM से होगी और इसकी समाप्ति 08:51 PM पर होगी।

करवा चौथ के दिन चन्द्रोदय 08:51 PM पर होगा

13 October 2022 Panchang (13 अक्टूबर 2022 पंचांग)

दिनांक- 13 अक्टूबर 2022

दिवस- गुरुवार

माह- कार्तिक,कृष्ण पक्ष,

तिथि- चतुर्थी

सूर्योदय- 06:25am

सूर्यास्त- 05:50 pm

नक्षत्र- कृतिका

सूर्य राशि- कन्या

चन्द्र राशि- वृष

करण- बव

योग- सिद्धि

Karwa Chauth 2022 Puja Vidhi, Vrat Katha, Aarti Live Updates

शुभ मुहूर्त-

1. अभिजीत-11:56 am से 12:48 pm तक

2. विजय मुहूर्त-02:29pm से 03:28 pm तक

3. गोधुली मुहूर्त--06:19pm से 06:56pm तक

अशुभ मुहूर्त- राहुकाल-दोपहर 01:30 बजे से 03 बजे तक

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article