Aaj Kaun Si Purnima Hai: हिंदू पंचांग के अनुसार देखें तो आज का दिन बेहद खास है। लेकिन आज क्या है इसके बारे में आपको यहां से जानकारी मिलने वाली है। लोग काफी तेजी से सर्च कर रहे हैं कि क्या पूर्णिमा है? आज कौन का व्रत या त्योहार है? 5 नवंबर 2025 को कौन सी पूर्णिमा मनाई जाएगी? और क्या आज कोई ग्रहण भी लगने वाला है। तो बता दें कि इन सभी सवालों के जवाब भी यहां बताए गए हैं। साथ ही यहां आज के पूजा के समय के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है।
आज पूर्णिमा है क्या?
जी हां, आज आज पूर्णिमा व्रत है। पूर्णिमा तिथि नवम्बर 04, 2025 को 10:36 PM पर प्रारम्भ हुई और आज 05 नवम्बर 05, 2025 को 06:48 PM पर पूर्णिमा तिथि समाप्त होगी।
आज कौन सी पूर्णिमा है?
आज कार्तिक पूर्णिमा है, जो हिन्दू पंचांग की कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि होती है। यह दिन देव दीवाली के नाम से भी जानी जाती है।
आज ग्रहण लगेगा क्या?
आज 5 नवंबर, कार्तिक पूर्णिमा पर कोई ग्रहण नहीं लगेगा। यहां तक की 2025 में अब कोई ग्रहण नहीं लगने वाला है। अब अगले साल यानी 2026 में ही ग्रहण लगेगा। और साल 2026 का पहला ग्रहण 17 फरवरी को ही लग रहा है।
आज चांद कितने बजे निकलेगा?
आज चांद निकलने का समय 05:11 PM है। हालांकि, शहर अनुसार ये समय बदल सकता है।
कितने बजे होगी कार्तिक पूर्णिमा की पूजा?
आज शुभ मुहूर्त 11:32 AM से 12:16 PM तक है। इसके अलावा गुलिक काल 10:31 AM से 11:54 AM तक है। इस दौरान पूजा की जा सकती है। लेकिन 11:54 AM से 1:16 PM तक राहुकाल है और 7:45 AM से 9:08 AM यमघण्टकाल है, इसलिए इस समय पूजा न करें।
