अध्यात्म

क्या कार्तिक पूर्णिमा 2025 पर चंद्र ग्रहण लगेगा, आज चंद्र ग्रहण है क्या, ग्रहण कितने बजे लगेगा?

Kartik Purnima par Chandra Grahan hai kya (ग्रहण कब लगेगा): कार्तिक पूर्णिमा 2025 में 5 नवंबर को मनाई जाएगी। इस रात पर साल का सबसे बड़ा सुपरमून दिखेगा यानी सबसे बड़ा चांद। लेकिन क्या इसी के साथ कार्तिक पूर्णिमा 2025 पर चंद्र ग्रहण भी लग रहा है। जानें यहां 5 November 2025 को ग्रहण है क्या?

Image

क्या कार्तिक पूर्णिमा 2025 पर चंद्र ग्रहण लगेगा (Pic: Canva)

Kartik Purnima par Chandra Grahan hai kya (ग्रहण कब लगेगा): हिंदू पंचांग में कार्तिक मास बेहद शुभ और धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। आज यानी 05 नवंबर 2025 को बुधवार के दिन कार्तिक पूर्णिमा की तिथि रहेगी। कार्तिक पूर्णिमा पर चंद्रोदय का समय 5:29 pm का रहेगा। 5 नवंबर 2025 को कार्तिक पूर्णिमा की रात धरती के बहुत पास होने की वजह से चंद्रमा का आकार काफी बड़ा दिखेगा। इस वजह से कार्तिक पूर्णिमा 2025 पर आकाश में सुपरमून नजर आएगा।

क्या कार्तिक पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण लगेगा

इसी के साथ लोग यह भी चेक कर रहे हैं कि कहीं कार्तिक पूर्णिमा 2025 पर चंद्र ग्रहण तो नहीं लगेगा। तो आपको बता दें कि 2025 में लगने वाले सारे ग्रहण समाप्त हो चुके हैं और कार्तिक पूर्णिमा पर कोई ग्रहण नहीं लगेगा।

क्या कल कोई ग्रहण है

2025 में अब कोई ग्रहण नहीं लगेगा। यहां तक कि अमावस्या तिथि पर कोई सूर्य ग्रहण अब इस साल नहीं पड़ने वाला है।

2025 में ग्रहण कब कब थे

  • 2025 में 13 मार्च को पूर्ण चंद्र ग्रहण था। इसका अवधि 1 घंटा 4 मिनट की थी।
  • 29 मार्च 2025 में आंशिक सूर्य ग्रहण था। इसकी अवधि 3 घंटा 25 मिनट थी।
  • 7 सितंबर 2025 को पूर्ण चंद्र ग्रहण था। इसकी अवधि 1 घंटा 5 मिनट थी।
  • साल का अंतिम ग्रहण 21 सितंबर 2025 को आंशिक सूर्य ग्रहण के तौर पर था। इसकी अवधि 4 घंटा 24 मिनट की थी।

2026 में ग्रहण कब लगेंगे

साल 2026 में चार ग्रहण लगेंगे जिनमें दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण रहेंगे। साल का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी 2026 को लगेगा। इसके पीछे दूसरा चंद्र ग्रहण 03 मार्च 2026 को लगेगा। साल का दूसरा सूर्य ग्रहण और तीसरा ग्रहण 12 अगस्त को श्रावण अमावस्या पर होगा। इसके बाद 28 अगस्त 2026 को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण सावन पूर्णिमा के दिन लगेगा।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article