अध्यात्म

Chhath Puja 2025: कार्तिक छठ पूजा कब है 2025? नहाय खाय से सूर्य अर्घ्य तक, यहां से नोट करें सही डेट

Chhath Puja 2025: हर साल दिवाली के 6 दिन बाद ही छठ का महापर्व मनाया जाता है। कार्तिक छठ का लोग सालभर इंतजार करते हैं और गांव जाने के लिए अभी से टिकट देखने लगे हैं। यहां से आप जान सकते हैं कि इस साल कार्तिक छठ कब से कबतक मनाई जाएगी और सही डेट क्या है।

Image

साल 2025 में छठ पूजा कब है? (Photo Source: Times Now Navbharat)

Chhath Puja 2025: छठ महापर्व की महिमा से तो हर कोई वाकिफ है। 4 दिनों तक चलने वाले इस महापर्व में छठी मैया और सूर्य देव की पूजा की जाती है। नहाय खाय से इसकी शुरूआत होती है और सूर्य अर्घ्य के बाद पारण से इसका समापन होता है। साल 2025 में छठ कब मनाई जाएगी, ये हम आपको यहां बता रहे हैं। यहां नहाय खाय ही नहीं, छठ की हर पूजा की सही तिथि लिखित रूप से दी गई है।

कब है छठ पूजा?

कार्तिक छठ पूजा का महापर्व इस साल 25 अक्टूबर से शुरू होकर 28 अक्टूबर तक मनाई जाएगी। इसमें नहाय खाय, खरना, संध्या अर्घ्य और सुबह अर्घ्य शामिल है।

नहाय-खाय कब होगा?

इस साल नहाय-खाय 25 अक्टूबर, शनिवार के दिन होगा। पंचांग के अनुसार, नहाय खाय कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थि तिथि पर किया जाता है। इस दिन व्रत रखने वाली महिलाएं गंगा या अन्य किसी पवित्र नदी में स्नान और ध्यान के बाद सूर्य देव की पूजा करती हैं।

खरना कब है?

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर खरना मनाया जाता है। खरना के दिन महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं और छठी मैया की पूजा में लीन रहती हैं। इस साल खरना 26 अक्टूबर, रविवार के दिन है।

डुबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देना-

27 अक्टूबर, सोमवार के दिन छठ पूजा का तीसरा दिन है जिसमें डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इसकी अगली सुबह 28 अक्टूबर, मंगलवार को उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाना है। इसके साथ ही छठ पूजा की समाप्ति हो जाएगी।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article