Kalki Jayanti 2024: हिंदू धर्म में कल्कि जयंती के पर्व का खास महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु के दसवें अवतार भगवान कल्कि के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भगवान कल्कि की पूजा- अर्चना की जाती है। कल्कि पुराण के अंतर्गत भगवान विष्णु के कल्कि अवतार का विस्तारपूर्वक वर्णन किया गया है। कल्कि पुराण के अनुसार जब कलयुग में पाप अपनी चरम सीमा पर पहुंच जाएगा और कलयुग का अंतिम चरण होगा। तब भगवान विष्णु के दसवें अवतार कल्कि का जन्म होगा। कल्कि जयंती सावन की शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि के दिन मनाई जाती है। आइए जानते हैं इस साल कल्कि जयंती कब मनाई जाएगी।
Kalki Jayanti 2024 (कब कल्कि जयंती 2024)
कल्कि जयंती का पर्व हर साल सावन महीने की शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस साल कल्कि जयंती का पर्व 10 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान कल्कि की पूजा की जाती है।Kalki Jayanti 2024 Shubh Muhurat (कल्कि जयंती 2024 शुभ मुहूर्त)
इस साल सावन मास की शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि की शुरुआत 10 अगस्त को प्रातः 03 बजकर 14 मिनट पर होगा। वहीं इस तिथि का समापन 11 अगस्त को प्रातः 05 बजकर 44 मिनट पर होगा। उदयातिथि के अनुसार 10 अगस्त को कल्कि जयंती का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त दोपहर 04 बजकर 25 मिनट से शाम 07 बजकर 05 मिनट तक रहने वाला है।
कब होगा कल्कि का जन्म
श्रीमद्भागवत पुराण के अनुसार, जिस समय कलयुग अपने अंत पर होगा। समाज में बुराईयां चारो तरफ फैल जाएगी और धर्म से ज्यादा लोग अधर्म करने लगेंगे। उस समय कलयुग का नाश करने के लिए भगवान विष्णु के दसवें अवतार अपनी 64 कलाओं से परिपूर्ण होकर कल्कि रूप में जन्म लेंगे। भगवान कल्कि अर्धमियों का नाश करके धर्म की फिर से स्थापना करेंगे। भगवान कल्कि द्वारा कलयुग का अंत किया जाएगा। फिर दुबारा से सतयुग की शुरुआत होगी। भगवान विष्णु के कल्कि अवतार का जन्म सावन मास की शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि के दिन होगा। इस कारण हर साल विष्णु भक्त इस दिन पर कल्कि जयंती मनाते हैं।
