अध्यात्म

Jivitputrika Vrat 2023: कल रखा जाएगा जितिया का व्रत, जान लें इस दिन क्या करें-क्या ना करें

Jivitputrika Vrat 2023 Date: हिंदू धर्म में जितिया के व्रत को बहुत खास माना जाता है। इस दिन महिलाएं अपने संतान की लंबी आयु के लिए ये व्रत रखती हैं। ऐसा कहा जाता है कि जीवित्पुत्रिका व्रत करने से संतान को निरोगी काया और लंबी उम्र का वरदान मिलता है। आइए जानते हैं जितिया व्रत के नियम।

Image

Jitiya Vrat 2023: जितिया का व्रत संतान की लंबी आयु और निरोगी काया के लिए किया जाता है। ये व्रत सबसे कठिन व्रतों में से एक है। हर साल ये व्रत आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होकर नवमी तिथि तक चलता है। इस बार ये व्रत 6 अक्टूबर 2023 को शुक्रवार के दिन रखा जाएगा। इस व्रत के दिन महिलाएं पूरे दिन भूखे प्यासे रहकर अपने पुत्र की लंबी आयु के लिए कामना करती हैं। इस व्रत से एक दिन पहले नहाय खाय किया जाता है। उसके बाद अष्टमी तिथि शुरू होते ही ये व्रत आरंभ हो जाता है। इस दिन पूरे विधि- विधान से जीमूतवाहन भगवान की पूजा की जाती है। उनसे ये वरदान मांगा जाता है कि जैसे वो खुद हमेशा जीतते आये हैं उसी तहर वो हमारी संतानों को भी हमेशा जीतायें। इस दिन शाम के समय आंगन में जीमूतवाहन भगवान को कुश से बनाकर उनकी पूजा की जाती है और कथा सुनी जाती है। आइए जानते हैं जितिया व्रत के दिन क्या करें और क्या ना करें।

जितिया व्रत के दिन क्या करें

  1. जितिया व्रत के दिन पहले सात्विक भोजन करें। इस दिन भोजन में मरुआ रोटी और नूनी साग का प्रयोग कर सकते हैं।
  2. जितिया व्रत के दिन कुछ ना खाये ना पीएं ये व्रत पूरे 24 घंटे तक निर्जला रखा जाता है। पारण के समय में ही पारण किया जाता है।
  3. इस दिन पूजा के समय जीमूतवाहन भगवान की पूजा करें और कथा जरूर सुनें।
  4. व्रत से एक दिन पहले अच्छी मात्रा में पानी पियें। जिससे व्रत वाले दिन कमजोरी ना महसूस हो।

जितिया व्रत के दिन क्या ना करें

  1. गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं वाली महिलाओं को व्रत नहीं रखना चाहिए। यह निर्जल उपवास है। ऐसे में आपकी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढ़ सकती हैं।
  2. व्रत से एक दिन पहले तामसिक भोजन न करें। लहसुन, प्याज और मांसाहारी भोजन से बचें।
  3. इस व्रत के दौरान पानी की कमी के कारण डिहाइड्रेशन का खतरा रहता है। ऐसे में आपको धूप के संपर्क में आने से बचना चाहिए।
  4. व्रत वाले दिन किसी से लड़ाई झगड़ा ना करें ना ही अपशब्द का प्रयोग करें।
  5. व्रत के दिन गलती से भी पानी का एक बूंद भी ना पियें नहाते समय भी सावधानी बरतें।
  6. गर्भवती महिलाओं को ये व्रत नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से उन्हें परेशानी हो सकती है।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article