अध्यात्म

Jitiya Vrat 2023 Parana Date: कब किया जाएगा जितिया व्रत का पारण, यहां जानें सही डेट और शुभ समय

Jitiya Vrat 2023 Parana Date: हिंदू धर्म में जितिया के व्रत का बहुत ही महत्व है। इस जिन महिलाएं पूरे 24 घंटे तक अपनी संतान की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इस दिन महिलाएं बिना कुछ खाये पिये पूरे दिन उपवास रखती हैं। आइए जानते हैं कब है जितिया व्रत। जितिया व्रत पारण टाइम। यहां जानें सारी जानकारी।

Image

jitiya parana Date

Jitiya Vrat 2023 Parana Date: सनातन परंपरा में जितिया व्रत का बहुत महत्व है। इस व्रत को संतान की लंबी आयु और निरोगी काया के लिए किया जाता है। जितिया का व्रत नहाय खाय से लकर अष्टमी तिथि और नवमी तिथि तक चलता है। यह व्रत भी छठ व्रत की तरह ही बहुत कठिन माना जाता है। इसे जीवित्पुत्रिका व्रत के नाम से भी जाना जाता है। जितिया नहाय खाय से शुरू होकर पारण तक चलता है। इस व्रत में माताएं अपने पुत्र की लंबी आयु के लिए कामना करती हैं। इस व्रत की तैयारी पहले से ही शुरू हो जाती है। यह व्रत आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि से लेकर नवमी तिथि तक चलता है। आइए जानते हैं कब है जितिया व्रत और इसका पारण डेट।

कब जितिया का व्रत ( Jitiya Vrat 2023 Date)

इस बार जितिया व्रत 6 अक्टूबर 2023 को रखा जाएगा। आपको बता दें कि यह व्रत खासतौर पर बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है। इसी समय महिलाएं पूजा आरंभ करती हैं। इस व्रत को नवमी तिथि पर खोला जाता है।

जितिया व्रत पारण ( Jitiya Vrat 2023 Parana Date)

अष्टमी तिथि शुक्रवार को सुबह 9:35 बजे शुरू होगी और शनिवार, 16 अक्टूबर को सुबह 10:32 बजे समाप्त होगी। इस व्रत का पारण इस बार 7 अक्टूबर को किया जाएगा। इस दिन 10: 30 के बाद इस व्रत को खोल सकते हैं।

जितिया व्रत पूजा विधि

वैसे तो हर व्रत में पूजा का अधिक महत्व होता है। जितिया व्रत के दिन महिलाएं स्नान करने के बाद कुशी के भगवान जीमूतवाहन की मूर्ति बनाकर धूप, दीप, चावल और फूल चढ़ाकर विधि-विधान से पूजा करती हैं। इसके अलावा गाय के गोबर और मिट्टी से चील और सियारो की मूर्तियां बनाई जाती हैं। पूजा के दौरान वे माथे पर सिन्दूर लगाती हैं और पूजा के दौरान जीवित्पुत्रिका व्रत की कथा सुनती हैं।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article