अध्यात्म

जनवरी 2026 के विवाह मुहूर्त, देखें जनवरी 2026 में शादी की तारीखें कब हैं, क्या जनवरी 2026 में कोई शादी मुहूर्त है

January 2026 Shadi Muhurat (जनवरी 2026 शादी, विवाह मुहूर्त लिस्ट): जनवरी 2026 में शादी विवाह के मुहूर्त हैं या नहीं- लोग इस बारे में जानना चाह रहे हैं। तो इसकी सटीक जानकारी हम आपके लिए लेकर आए हैं। जानें जनवरी 2026 में शादी की शुभ डेट्स कौन सी हैं और क्या जनवरी 2026 में कोई विवाह मुहूर्त बन रहा है। देखें जनवरी 2026 में शादी के लिए कौन से शुभ मुहूर्त हैं?

Image

जनवरी 2026 में शादी के लिए कौन से शुभ मुहूर्त हैं (Pic: iStock)

January 2026 Shadi Muhurat (जनवरी 2026 शादी, विवाह मुहूर्त लिस्ट): इस लेख में हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि

जनवरी 2026 में शादी के लिए कौन से शुभ मुहूर्त हैं। दरअसल, जनवरी में शुक्र अस्त होने और खरमास लगने की वजह से जनवरी में विवाह मुहूर्त के योग नहीं बन रहे हैं। ग्रहों की स्थिति को देखते हुए कोई भी शुभ तारीख जनवरी 2026 में शादी विवाह के लिए नहीं बन पा रही है।

जनवरी 2026 में विवाह के लिए शुभ मुहूर्त क्यों नहीं हैं

जनवरी 2026 का महीना खरमास में आरंभ होगा। दरअसल, धनु संक्रांति के साथ ही 16 दिसंबर 2025 से खरमास प्रारंभ हो जाएंगे। इस मास का समापन 16 जनवरी 2026 को होगा। शास्त्रों में खरमास में कोई शुभ कार्य करना अच्छा नहीं बताया गया है। इस वजह से जनवरी के पहले 15 दिन में शादी का कोई मुहूर्त नहीं होगा।

जनवरी 2026 में विवाह मुहूर्त का न होने की एक वजह शुक्र के अस्त होने का भी है। दरअसल, 11 दिसंबर की सुबह 6:35 बजे से शुक्र देव अस्त हो जाएंगे। शुक्र को वैवाहिक जीपन के सुख और भोग से जोड़ा जाता है। इस वजह से इनके अस्त होने पर विवाह शुभ नहीं माने जाते हैं। शुक्र देव अस्त 1 फरवरी 2026 तक रहेंगे। इस वजह से जनवरी 2026 में शादी मुहूर्त नहीं बन रहे हैं।

क्या बसंत पंचमी 2026 पर विवाह मुहूर्त बनेगा

बसंत पंचमी 2026 में 23 जनवरी को शुक्रवार के दिन मनाई जाएगी। हालांकि इस तारीख पर खरमास नहीं है लेकिन शुक्र अस्त हैं। इस वजह से बसंत पंचमी 2026 पर भी विवाह मुहूर्त नहीं बन रहा है।

क्या फरवरी 2026 में होंगे विवाह मुहूर्त

हां, फरवरी 2026 में शादी-विवाह के लिए 12 शुभ मुहूर्त मिलेंगे जिनमें फरवरी 5, 6, 8, 10, 12, 14, 19, 20, 21, 24, 25, 26 आदि डेट्स शामिल हैं।

ये भी देखें:

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article