अध्यात्म

Makar Sankranti 2026 Date: साल 2026 में मकर संक्रांति कब होगी, किस दिन मनाया जाएगा उत्तरायण

Makar Sankranti 2026 Kab Hai (Makar Sankranti 2026 Date in Hindi): मकर संक्रांति का पर्व हिंदू पंचांग के पौष माह के शुक्ल पक्ष में आता है। यह हर साल 14 जनवरी के आसपास मनाया जाता है। इसी दिन सूर्य उत्तरायण भी होता है। यहां देखें मकर संक्रांति 2026 में कब मनाई जाएगी, मकर संक्रांति 2026 की डेट कब है, मकर संक्रांति 2026 में किस दिन है।

Image

मकर संक्रांति 2026 में कब है (Pic: iStock)

Makar Sankranti 2026 Kab Hai (Makar Sankranti 2026 Date in Hindi): मकर संक्रांति हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्योहार है, जो हर साल 14 जनवरी के आसपास मनाया जाता है। पौष माह में सूर्य धनु से मकर राशि में प्रवेश करता है, जिसे मकर संक्रांति कहते हैं। इसे सूर्य के उत्तरायण होने का भी प्रतीक माना जाता है - यानि सूर्य अब उत्तर दिशा की ओर बढ़ता है और दिन बड़े होने लगते हैं। मकर संक्रांति का त्योहार हर साल हिंदू पंचांग के पौष माह के शुक्ल पक्ष में आता है। नोट करें मकर संक्रांति 2026 की डेट, 2026 में मकर संक्रांति की डेट कब है।

मकर संक्रांति 2026 में कब है

मकर संक्रांति की डेट 2026 में जनवरी 14 को बुधवार के दिन मनाई जाएगी। 14 जनवरी को संक्रांति का समय दोपहर 15:13 बजे का रहेगा। वहीं मकर संक्रान्ति 2026 का पुण्य काल 15:13 बजे से 17:45 बजे के बीच का रहेगा। इसकी अवधि 02 घंटे 32 मिनट की रहेगी। 2026 में मकर संक्रांति का महा पुण्य काल 15:13 से 16:58 के बीच का रहेगा। इसकी अवधि 01 घंटा 45 मिनट की होगी।

मकर संक्रांति के और कौन से नाम हैं

मकर संक्रांति को तमिलनाडु में पोंगल कहा जाता है। गुजरात में उत्तरायण कहते हैं। उत्तर प्रदेश और बिहार में इसे खिचड़ी पर्व कहा जाता है। पंजाब में मकर संक्रांति से एक दिन पहले लोहड़ी का पर्व मनाया जाता है। असम में इसे माघ बिहू कहते हैं।

मकर संक्रांति पर क्या किया जाता है

मकर संक्रांति पर तिल और गुड़ के लड्डू, गजक और रेवड़ी बांटी जाती हैं। इस मौके पर लोग दान-पुण्य करते हैं। मकर संक्रांति पर खासकर तिल, गुड़, कंबल और कपड़े दान किए जाते हैं। इस दिन पवित्र नदियों, खासतौर पर गंगा स्नान का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन पतंग भी उड़ाई जाती है।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article