अध्यात्म

International Mother's Day 2024: बेस्ट मम्मी साबित होती हैं इन राशियों की महिलाएं, बहू-बेटी में नहीं करतीं फर्क

Mother's Day 2024 (मातृ दिवस 2024): इस साल अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस 12 मई को मनाया जा रहा है। इस मौके पर हम आपको बताएंगे उन राशियों के बारे में जिनसें जुड़ी महिलाएं बेस्ट मम्मी साबित होती हैं। इतना ही नहीं ये अपनी बहू बेटी में भी कोई फर्क नहीं करती हैं।

Image

International Mother's Day 2024: इन राशियों की महिलाएं बनती हैं बेस्ट माएं

Mother's Day 2024 (मातृ दिवस 2024): प्रत्येक वर्ष मई के दूसरे रविवार को अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस (Mothers Day 2024) मनाया जाता है जो इस साल 12 मई को पड़ रहा है। ये दिन मां के प्रति प्यार, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का होता है। इस मौके पर हम आपको बताएंगे कुछ ऐसी राशियों के बारे में जिनसें जुड़ी महिलाएं अच्छी मम्मी साबित होती हैं। ये अपने बच्चों के साथ एक दोस्त की तरह रहती हैं और उनके दिल की हर बात समझ जाती हैं। इतना ही नहीं ये अपनी बहू को भी बेटी की तरह ही प्यार देती हैं।

On The Occasion Of Mother's Day 2024 Know Best Mother According To Zodiac Sign

मेष राशि

मेष राशि की माएं अपने बच्चों के साथ एक दोस्त की तरह रहती हैं। वे बच्चों के दिल की हर बात आसानी से जान लेती हैं। यही वजह है कि इनका अपने बच्चों से रिश्ता काफी मजबूत होता है। गलती होने पर ये अपने बच्चों के साथ सख्त रूप से पेश आने की बजाय उन्हें सही गलत की समझ देती हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि की महिलाएं भी बेस्ट माएं साबित होती हैं। क्योंकि ये अपने बच्चों को सुखी और सफल जीवन देने के लिए बहुत मेहनत करती हैं। हर सुख-दुख में अपने बच्चों के साथ खड़ी रहती हैं। इतना ही नहीं इनका अपनी बहुओं से भी रिश्ता काफी मजबूत होता है। क्योंकि ये अपने किसी बच्चे में भेदभाव नहीं करती हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि की महिलाएं भी बेस्ट माएं साबित होती हैं। ये अपने किसी बच्चे में कोई भेदभाव नहीं करतीं। सभी को एक सामान प्यार करती हैं। इतना ही नहीं ये अपनी बहुओं को भी बहुत मानती हैं। बच्चे किस चीज को लेकर परेशान हैं या उन्हें क्या चाहिए ये तुरंत ही समझ लेती हैं। समय समय पर ये अपने बच्चों को जीवन की सही सीख भी देती रहती हैं। जिससे बच्चे अपने मार्ग से कभी नहीं भटकें।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article