Indian Flag Tricolour Meaning (तिरंगे के रंगों का महत्व): राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के तीनों रंग केसरिया, सफेद और हरा का विशेष महत्व होता है। इन रंगों का चयन बेहद ही सोच समझकर किया गया है। तिरंगे में मौजूद केसरिया रंग को जहां साहस और बलिदान का प्रतीक माना जाता है। तो वहीं सफेद रंग को शांति, सच्चाई और ईमानदारी का प्रतीक माना जाता है। जबकि हरा रंग संपन्नता का प्रतीक होता है। चलिए जानते हैं तिरंगे के इन रंगों का आध्यात्मिक और ज्योतिषीय महत्व क्या है।
तिरंगे में केसरिया रंग का आध्यात्मिक मतलब (Saffron Colour in Tiranga Stands For)
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तिरंगे का केसरिया रंग शक्ति का प्रतीक माना जाता है। इसके अलावा इस रंग का संबंध ग्रहों के राजा सूर्यदेव से भी होता है। हिंदू धर्म में सूर्यदेव को आत्मा, विश्वास और तेज का प्रतीक माना जाता है। यही वजह है कि केसरिया रंग आत्मनिर्भरता का संदेश भी देता है। ये रंग नई ऊर्जा का संचार करता है और लोकतंत्र की मजबूती को भी दर्शाता है।

Tiranga Ka Tino Rang ka Matlab
तिरंगे में सफेद रंग का मतलब (White Colour In Tringa Stands For)
ज्योतिष अनुसार सफेद रंग शांति और सम्मान का प्रतीक माना जाता है। वहीं इसका संबंध शुक्र ग्रह से होता है और ज्योतिष में शुक्र को मन, प्रेम, शांति, समृद्धि, सौंदर्य, कला और भौतिकता का कारक माना गया है। पंडित सुजीत जी महाराज अनुसार ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से भारत के झंडे में सफेद रंग शांति और आपसी प्रेम को सदैव बनाए रखने का संदेश देता है।

Indian Flag Tricolour Meaning
तिरंगे में हरे रंग का मतलब (Green Colour In Tringa Stands For)
तिरंगे का हरा रंग हरियाली और सुख-संपन्नता को दर्शाता है। इसका संबंध बुध ग्रह से माना गया है। ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को तकनीक, क्षमता, व्यवसाय का कारक माना जाता है। इतना ही नहीं ये रंग सफल राष्ट्र को भी दर्शाता है।

Indian Flag 3 Colours Meaning
तिरंगे में नीले रंग का मतलब (Blue Colour In Tringa Stands For)
तिरंगे में केसरिया, सफेद और हरे रंगे के अलावा बीच में नीले रंग का चक्र मौजूद है। ज्योतिष के अनुसार नीला रंग शनिदेव का रंग माना जाता है और ज्योतिष में शनि को जनता का कारक माना जाता है। जयोतिष अनुसार तिरंगे का नीला रंग जनता के सहयोग और हमेशा आगे बढ़ने का संदेश देता है।
