इन बर्थडेट्स के लोग होते हैं असली धुरंधर, इनके आगे नहीं ठहरता किसी का हुनर
- Authored by: Mohit Tiwari
- Updated Dec 17, 2025, 02:16 PM IST
न्यूमरोलॉजी के अनुसार कुछ ऐसी बर्थडेट्स हैं, जिनमें जन्मे लोग रियल लाइफ के धुरंधर होते हैं। ऐसे लोग जन्मजात लीडर होते हैं। इनके आगे सबके हुनर फीके पड़ जाते हैं। इन लोगों के अंदर आगे बढ़ने की जबरदस्त क्षमता होती है। आइए जानते हैं कि वे कौन सी बर्थडेट्स के लोग हैं, जो सच में धुरंधर होते हैं।
कौन सी बर्थ डेट वाले होते हैं धुरंधर
अंकज्योतिष के अनुसार जन्म की तारीख व्यक्ति के स्वभाव, भविष्य, सोच और काम करने के तरीके को निर्धारित करती है। जन्म की तारीख ही मूलांक होती है और अगर वो दो अंकों में हैं। जैसे महीने की 10 से 31 तारीख में जन्मे लोग तो इनकी तारीख के अंकों का योग ही मूलांक होता है। कुल मिलाकर 1 से 9 अंक तक मूलांक होते हैं और सभी अंकों का कोई न कोई ग्रह स्वामी होता है।
जिस मूलांक का जो स्वामी ग्रह होता है, उसके गुण उस मूलांक वाले लोगों में होते हैं। इसी कारण अंक ज्योतिष में कुछ मूलांक ऐसे माने जाते हैं, जिनके लोगों में नेतृत्व, मेहनत, साहस और आगे बढ़ने की जबरदस्त क्षमता देखी जाती है। ये लोग लाइफ के असली धुरंधर होते हैं और इनके आगे किसी का भी हुनर नहीं टिकता है। इन मूलांकों से जुड़े लोग जिस भी क्षेत्र में जाते हैं, वहां अपनी अलग पहचान बना लेते हैं। आइए जानते हैं कि वे कौन से मूलांक के लोग हैं?
मूलांक 1 के लोग
जिन लोगों की जन्म महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को होता है, उनका मूलांक 1 होता है। होती है। अंक ज्योतिष में अंक 1 सूर्य का माना जाता है। सूर्य आत्मविश्वास, सम्मान और नेतृत्व के प्रतीक हैं। इस कारण ऐसे लोग जन्म से ही लीडरशिप क्वालिटी लेकर आते हैं। मूलांक 1 वाले लोग अपने फैसले खुद लेना पसंद करते हैं और किसी के दबाव में नहीं चलते हैं। ये नई सोच वाले और क्रिएटिव और ऊर्जा से भरपूर होते हैं। राजनीति, प्रशासन, बिजनेस या मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों में ये जल्दी आगे बढ़ते हैं। कभी-कभी इनका स्वभाव थोड़ा जिद्दी हो सकता है, लेकिन यही जिद इन्हें आगे बढ़ने की ताकत भी देती है।
मूलांक 8 वाले जातक
जिनका जन्म महीने की 8, 17 या 26 होता है, उनका मूलांक 8 माना जाता है। यह मूलांक शनि ग्रह से जुड़ा होता है। शनि को कर्म, संघर्ष और अनुशासन का ग्रह माना जाता है। मूलांक 8 वाले लोग आसान रास्ते पर भरोसा नहीं करते है। ये धीरे-धीरे लेकिन मजबूत तरीके से आगे बढ़ते हैं। शुरुआत में इन्हें संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन मेहनत और धैर्य के दम पर ये बड़ी सफलता हासिल करते हैं। फाइनेंस, बिजनेस, इंडस्ट्री और जिम्मेदारी वाले पदों पर ये अच्छा प्रदर्शन करते हैं। लंबी रेस में ये सबसे आगे निकलने की क्षमता रखते हैं।
मूलांक 9 के लोग
जिन लोगों की जन्म महीने की 9, 18 या 27 तारीख को होता है, उनका मूलांक 9 माना जाता है। यह मूलांक मंगल ग्रह से जुड़ा होता है, जो साहस, ऊर्जा और जुनून का प्रतीक है। मूलांक 9 वाले लोग बेहद जोशीले और निडर होते हैं। इनमें दूसरों को प्रभावित करने की जबरदस्त क्षमता होती है। ये सिर्फ अपने लिए नहीं, बल्कि समाज और दूसरों के लिए भी कुछ बड़ा करने की सोच रखते हैं। लीडर, खिलाड़ी, कलाकार, समाजसेवी या डिफेंस जैसे क्षेत्रों में इनका नाम अक्सर आगे रहता है। इनका हुनर सिर्फ काम में नहीं, बल्कि दिल जीतने में भी दिखता है।
इन तीनों मूलांकों में क्या है कॉमन?
अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 1, 8 और 9 में कुछ बातें समान रूप से देखी जाती हैं। इनमें आगे बढ़ने की तीव्र इच्छा होती है। ये मुश्किलों से घबराते नहीं, बल्कि उनसे लड़ना जानते हैं। नेतृत्व और प्रभावशाली व्यक्तित्व इनमें स्वाभाविक होता है। ये अपने लक्ष्य को लेकर गंभीर रहते हैं।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।