Horoscope Today 01 May 2023, Aaj Ka Rashifal In Hindi: 01 मई 2023 का राशिफल- सुजीत जी महाराज- आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा सिंह राशि में पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के द्वितीय चरण में है। वहीं शुक्र वृष,मङ्गल मिथुन, शनि, कुम्भ, तथा बुध मेष में गोचर कर रहे हैं। गुरु-सूर्य इस समय मेष में हैं।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज कर्क व तुला राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। वृष व मकर राशि के छात्र जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। तुला राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। वृष राशि के युवा प्यार में इमोशन के अतिप्रभाव से बचेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं-
आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal):
1. मेष- आज चन्द्रमा का द्वितीय गोचर व्यवसाय में कोई नवीन कार्य दे सकता है। छात्र लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। तिल का दान करें। लव लाइफ सुंदर रहेगा।
2. वृष- आज का दिन मङ्गलमय है। व्यावसायिक कार्यों के लिए विशेष सफलता का समय है। धन का आगमन हो सकता है। शुक्र व चन्द्रमा गोचर के कारण जाँब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। हरा व आसमानी रंग शुभ है।
3. मिथुन- चन्द्रमा व गुरु जाँब में सफलता दे सकता है। सूर्य -बुध गोचर जाँब में प्रगति का सूचक है। कर्म स्थान पर गुरु होने के कारण छात्रों के लिए सफलता आसान है। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। सफेद व हरा रंग शुभ है। तिल का दान करें। युवाओं की लवलाइफ बेहतर रहेगी।
4. कर्क-इस राशि का स्वामी चन्द्रमा का द्वितीय गोचर आर्थिक उन्नयन देगा। आईटी व मीडिया फील्ड के लोग लाभान्वित होंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है।कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। मसूर का दान करें। मङ्गल रियल स्टेट फील्ड में लाभ देंगे। प्यार में असत्य वाणी से बचें। घर में तुलसी का पेड़ लगाएं।
5. सिंह-आज चन्द्रमा का इस राशि में गोचर व्यवसाय के लिए मंगलमय है। जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। लाल व नारंगी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। राजनीति में सफलता मिलेगी। उड़द का दान करें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। दाम्पत्य जीवन में तनाव संभावित है।
6. कन्या- चन्द्रमा इसी राशि से द्वादश भाव में है। आर्थिक सुख से प्रसन्नता होगी। जाँब में चन्द्रमा व गुरु आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। पॉलिटिक्स में लाभ सम्भव है। नीला व आसमानी रंग शुभ है।मूंग का दान करें। हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें।
7. तुला- चन्द्रमा का इस राशि से एकादश गोचर शुभ है। गुरु -सूर्य सप्तम गोचर कर रहे हैं। जाँब में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबहुक का पाठ करें। आज उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पीला व लाल रंग शुभ है। तिल का दान करें। उच्चाधिकारियों का सहयोग रहेगा।
8. वृश्चिक- आज चन्द्रमा व गुरु जाँब में उन्नयन देगा। कर्क व कन्या राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। पीला व सफेद रंग शुभ है। गुड़ का दान करें।शुक्र लव लाइफ या विवाहित लोगों के दाम्पत्य जीवन में कटुता ला सकता है। मङ्गल व शनि गोचर अनुकूल है।
9. धनु- सूर्य- मङ्गल पंचम में हैं। शुक्र व शनि का अनुकूल रहना शुभ व मंगलमय है। यह गोचर परिवार से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति कराएगा। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। आसमानी व हरा रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा का आनंद ले सकते हैं।
10. मकर-शनि व शुक्र राजनीति में प्रगति देगा। राशि स्वामी शनि कुम्भ राशि में है। जाँब को लेकर कोई बड़ा कार्य या पद परिवर्तन हो सकता है। बैगनी व हरा रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। शुक्र लव लाइफ को सुंदर बनाएंगे। मसूर का दान करें।
11. कुंभ- आज का दिन व्यवसाय में प्रोग्रेस का है। गुरु द्वितीय रहकर जाँब सम्बन्धित कोई नवीन कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। हनुमान बाहुक का पाठ करें । लाल व नारंगी रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं। व्यय पर ध्यान दें।
12. मीन- आज चन्द्रमा खष्ठम में शुभ है। इस राशि से द्वितीय सूर्य व उस राशि के गुरु व्यवसाय व जाँब में बड़ी सफलता दे सकते हैं। जीवन साथी से मधुर वाणी बोलें।सफेद व पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें व अन्न का दान करें। गुरु का आशीर्वाद लें।
