अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal, 9 October 2022: शरद पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी इन 3 राशियों पर बरसाएंगी अपनी कृपा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 8, 2022, 01:14 PM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 9 October 2022: 9 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा मनाई जाएगी। जानें आश्विन मास की ये पूर्णिमा सभी 12 राशियों मेंष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन वालों के लिए कैसी रहने वाली है।

Image

Horoscope Today, 9 October 2022: शरद पूर्णिमा के दिन किन राशियों की चमकेगी किस्मत

Horoscope Today (आज का राशिफल) 9 October 2022: सुजीत जी महाराज- आज चन्द्रमा उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में है व मीन राशि है। मीन का स्वामी गुरु धन व ज्ञान का कारक ग्रह है। सूर्य कन्या व शनि मकर में है। गुरु मीन में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मिथुन व कुम्भ राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कुम्भ व मकर राशि के जातक जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज वृष व कुम्भ राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण व्यवसाय के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। कर्क व तुला राशि के लोग दाम्पत्य जीवन में खुशहाली के लिए क्रोध का त्याग करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं...

आज का राशिफल 9 अक्टूबर 2022 (Today Rashifal 9 October 2022)

मेष- आज राशि स्वामी मंगल व शुक्र बैंकिंग व एजुकेशनल फील्ड में लाभ देंगे। बुध मीडिया व बैंकिंग जाँब में नवीन उत्तरदायित्व दे सकता है। जाँब को लेकर तनाव रहेगा। प्यार के रिश्ते में विवाद की संभावना है।सुखद यात्रा के संयोग हैं। लाल व पीला रंग शुभ है।

वृष- आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए सफलता का है। व्यवसाय में रुके धन का आगमन हो सकता है। जाँब में प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे। नीला व हरा रंग शुभ है। शुक्र के बीज मंत्र का जप करें। दाम्पत्य जीवन में प्यार बना रहेगा।

मिथुन- आज के दिन जाँब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। युवा अपनी लव लाइफ में अति इमोशनल होने से बचें। आध्यात्मिक मार्ग की तरफ बढ़ सकते हैं। नीला व आसमानी रंग शुभ है। शनि के द्रव्यों तिल व तेल का दान करें।

कर्क- चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज भाग्यभाव में है। आफिस के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। लाल व नारंगी रंग शुभ है।रुका धन मिलेगा। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।युवा प्यार में शुक्र के सपोर्ट का लाभ लेंगे, दाम्पत्य जीवन प्यारा होगा।

सिंह- इस राशि से अष्टम चन्द्रमा व इस राशि से द्वितीय सूर्य बिजनेस में किसी नवीन अनुबंध से लाभ देंगे। आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है। लाल व पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। प्यार में संशय से दूर रहें।

कन्या- चन्द्रमा इसी राशि से सप्तम तथा गुरु भी सप्तम में हैं। सप्तम जीवनसाथी का भाव है। पत्नी को स्वर्ण आभूषण उपहार में दें।गजकेसरी नामक राजयोग बन रहा है। जाँब में सफलता से प्रसन्नता होगी। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। हरा व बैगनी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

तुला- शनि मकर में वक्री है। हेल्थ को लेकर तनाव संभव है। हनुमान बाहुक का पाठ करें। आज कर्क व मीन के मित्रों का सहयोग मिलेगा। नीला व हरा रंग शुभ है। लव लाइफ में अति भावुकता पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक- सूर्य एकादश ,चन्द्रमा -गुरु पँचम मंगलमय है। आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है। मिथुन व कन्या राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। पीला व नारंगी शुभ है। सात अन्न का दान करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

धनु- आज चन्द्रमा -गुरु चतुर्थ, सूर्य कर्म भाव में है। जांब व व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। बैगनी व आसमानी रंग शुभ है। धार्मिक पुस्तकों का दान करें। जीवन साथी संग यात्रा हो सकती है।

मकर- चन्द्रमा मीन व गुरु भी उसी राशि में ,इस राशि से तृतीय रहेंगे। शनि इस राशि के शुभ हैं। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। पॉलिटक्स में प्रोग्रेस है। व्यवसाय में सफल रहेंगे। हरा व बैगनी रंग शुभ है। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

कुंभ- द्वितीय भाव मे चन्द्रमा व गुरु व्यावसायिक यात्रा का संयोग बना रहे हैं। अष्टम सूर्य शुभ लाभ देगा। व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ होंगे। मङ्गल आत्मबल में वृद्धि करेंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है। भगवान विष्णु जी की उपासना करें व अन्न का दान करना श्रेयष्कर है।

मीन- इस राशि में गोचर कर रहे गुरु व चन्द्रमा शुभ फल देंगे। खष्ठम सूर्य से स्वास्थ्य में शुभता बढ़ती है। रुके हुए धन आगमन के संकेत हैं। संतान की प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे व उसी के शिक्षा सम्बंधित कार्यों में व्यस्त रहेंगे। पीला व लाल रंग शुभ है। उड़द का दान करें।किसी मंदिर परिसर में। पीपल का पेड़ लगाएं।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article