October Horoscope 2022: अक्टूबर का महीना अत्यंत ही खास रहने वाला है क्योंकि इस महीने आपको कई खगोलीय घटनाएं एक साथ देखने को मिलेंगी। जहां एक ओर इस महीने सूर्य ग्रहण का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा वहीं दूसरी ओर ये महीना एक विशेष संयोग का साक्षी भी बनेगा। इस महीने कन्या राशि में सूर्य, शुक्र और बुध ग्रह की युति हो रही है। इस युति का 4 राशि वालों पर बेहद ही शुभ प्रभाव पड़ेगा।
कन्या राशि में सूर्य-शुक्र-बुध की युति: बुध 21 अगस्त से ही कन्या राशि में मौजूद हैं। तो वहीं सूर्य ने इस राशि में 17 सितंबर को प्रवेश किया था और 17 अक्टूबर तक सूर्य देव यहां मौजूद रहेंगे। शुक्र की बात करें तो इस ग्रह का कन्या राशि में प्रवेश 24 सितंबर को हुआ था और 17 अक्टूबर तक ये ग्रह इसी राशि में मौजूद रहेगा। इस तरह से देखा जाए तो कन्या राशि में बुध, शुक्र और सूर्य की युति 17 अक्टूबर तक रहेगी।
इस युति से ये 4 राशियां होंगी मालामाल!
मेष राशि: इन तीनों ग्रहों की युति से आपको लाभ मिलेगा। इस दौरान आपके अटके हुए काम पूरे होंगे। साथ ही इस दौरान आप भूमि या नया वाहन भी खरीद सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
मिथुन राशि: इस राशि के जो जातक बिजनेस कर रहे हैं उनके लिए ये अवधि शानदार साबित होने वाली है। इस दौरान आप समाज में अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। आपकी इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है।
कन्या राशि: इस राशि के जातकों को इस दौरान सकारात्मक परिणामों की प्राप्ति होना स्वाभाविक है। जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। यदि आप कोई नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो आपको इस दौरान लाभ मिलेगा।
धनु राशि: इस दौरान धनु राशि के जातक सफलता के नए द्वार खोलेंगे। कार्यस्थल में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। आपके काम की जमकर तारीफ होगी। पैसों की कोई कमी इस अवधि में नहीं रहेगी।
(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
