Shukra Gochar October 2022: शुक्र 18 अक्टूबर को अपनी स्वराशि तुला में प्रवेश करने जा रहा है। खास बात ये है कि इस ग्रह की यहां सूर्य से युति होगी। शुक्र के ठीक एक दिन पहले यानी 17 अक्टूबर को सूर्य देव भी इस राशि में प्रवेश कर जायेंगे। वैदिक ज्योतिष में शुक्र को बेहद ही शुभ ग्रह माना जाता है। ये प्रेम संबंधों, सुख-सुविधाओं और सभी प्रकार के भौतिक सुखों को प्रदान करने वाला ग्रह माना गया है। इस ग्रह का गोचर करीब 23 दिनों में होता है। जानिए तुला राशि में शुक्र के प्रवेश करने से किन राशियों की चमकेगी किस्मत।
मेष- इस राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर शानदार साबित होने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। आमदनी में वृद्धि संभव है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। यात्रा फलदायी साबित होगी। एक से अधिक माध्यमों से धन की प्राप्ति होने के प्रबल आसार हैं।
मिथुन- 8 अक्टूबर को शुक्र आपकी राशि से पंचम भाव में गोचर करने जा रहे हैं। ऐसे में आपके लिए ये गोचर शुभ फलदायी सिद्ध होने वाला है। शुक्र का तुला राशि में गोचर कार्यक्षेत्र में आपको सफलता दिलाएगा। शत्रुओं पर आपको विजय प्राप्त होगी। सेहत में सुधार आएगा। आर्थिक जीवन में अच्छा धन लाभ होने की संभावना है। अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। करियर में सफलता मिलेगी।
कर्क- कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। कार्यों को पूरा करने में जो समस्या आ रही थी वो दूर होंगी। शुक्र की कृपा से आपकी आमदनी में वृद्धि के भी प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान आप वाहन या घर की खरीदारी का प्लान कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति आएगी।
सिंह- शुक्र की आपके भाग्य भाव पर दृष्टि होने से आपको आर्थिक जीवन में धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। नौकरी बदलने का सोच रहे हैं तो समय आपके लिए अनुकूल है। क्योंकि सैलरी में अच्छी बढ़ोतरी होने की संभावना दिखाई दे रही है। सामाजिक क्षेत्र में आपका रुतबा बढ़ेगा।
