अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal, 19 October 2022: सूर्य-चंद्रमा इन जातकों को देंगे लाभ, देखें बुधवार का राशिफल व जानें जॉब के लिए कैसा रहेगा यह दिन

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 18, 2022, 03:38 PM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 19 October 2022: आज बुधवार के दिन किन राशियों पर सूर्य और चंद्रमा रहेंगे मेहरबान जानिए। यहां देखें राशि के अनुसार 19 अक्टूबर आपके लिए कैसा रहेगा।

Image

Horoscope Today, Aaj Ka Rashifal 19 October 2022

Horoscope Today (आज का राशिफल) 19 October 2022: सुजीत जी महाराज- आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा पुष्य नक्षत्र व कर्क राशि में हैं। गुरु मीन राशि में ही हैं। सूर्य तुला में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। ग्रहों के गोचर का लाभ मेष, कर्क व कन्या राशि को सबसे ज्यादा मिलेगा। आज तुला व कुम्भ राशि के लोग लाभान्वित होंगे। वृष व मीन के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। मेष व मकर राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे। आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल

1. मेष- सूर्य सप्तम व चन्द्रमा चतुर्थ भाव में हैं। आज गृह निर्माण में मंगल व सूर्य कुछ नया कर सकता है। शुक्र व बुध गोचर अनुकूल हैं। रुका कार्य बनेगा। पीला व हरा रंग शुभ है। तिल का दान करें। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।

2. वृष- गुरु के एकादश व चन्द्रमा के तृतीय गोचर की अनुकूलता के कारण जॉब में प्रगति के संकेत हैं लेकिन उच्चाधिकारियों द्वारा प्रदत्त कार्यों में लापरवाही से बचें। नीला व सफेद रंग शुभ है। शिक्षा में सफलता मिलेगी। तिल का दान करें। युवा लव लाइफ से खुश रहेंगे।

3. मिथुन- चन्द्रमा द्वितीय है। पॉलिटीक्स में उन्नति संभावित है। राशि स्वामी बुध व मीन का गुरु गोचर स्वास्थ्य में अचानक बड़ा लाभ दे सकता है। पीला व आसमानी रंग शुभ है। प्रेम में खूबसूरत यात्रा की सम्भावना रह सकती है। गाय को पालक खिलाएं।

4. कर्क- गुरु नवम यानी भाग्यभाव में हैं। शिव मंदिर के परिसर में बेल का पेड़ लगाएं। आज चन्द्रमा इसी राशि में है। छात्रों के करियर में नवीन प्रोजेकट की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। कोई बड़ी व्यवसायिक योजना फलीभूत होगी। नारंगी व लाल रंग शुभ है।

5. सिंह- व्यवसाय में सफलता है।जाब में नवीन प्रोजेक्ट की तरफ प्रेरित होंगे। यात्रा की योजना बनेगी। नारंगी व हरा रंग शुभ है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। शमी व अपराजिता का पुष्प साथ में रखें। प्यार में भावुकता का भाव बना रहेगा।

6. कन्या- एकादश चन्द्रमा व सप्तम गुरु बैंकिंग, टीचिंग व मीडिया जॉब के लिए शुभ हैं। जॉब में बहुत दिनसे रुका कार्य पूर्ण होगा। शनि अब मकर गोचर करके बिजनेस व जॉब में लाभ प्रदान करेंगे। आसमानी व हरा रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। दाम्पत्य जीवन सुंदर व माधुर्यता से आच्छादित रहेगा।

7. तुला- आज स्वास्थ्य में थोड़े तनाव की स्थिति में रहेंगे। व्यय पर नियंत्रण रखें। आईटी व बैंकिंग से सम्बद्ध जातकों के लिए चन्द्र व गुरु गोचर शुभ है। जमीन या मकान क्रय करने की बात चलेगी। हरा व नारंगी रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाये। शुक्र प्रेम को विवाह की तरफ ले जाएगा।

8. वृश्चिक- आज चन्द्रमा भाग्यभाव में है। शनि का तृतीय गोचर व्यवसायको सफल करेंगे। छात्रों में करियर को लेकर उत्साह होगा। मूंग का दान करें। बैगनी व हरा रंग शुभ है। मंगल व गुरु के बीज मंत्र का जप करें। पिता के आशीर्वाद से सूर्य की शुभता बढ़ती है।

9. धनु- चन्द्रमा का अष्टम व गुरु का चतुर्थ प्रभाव व्यवसाय के लिए शुभ है। शनि के दूसरे गोचर की अनुकूलता से मैनेजमेंट व बैंकिंग जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। रुके धन के आगमन होने के संकेत हैं। बैगनी व आसमानी रंग शुभ है। पिता का आशीर्वाद लें।

10. मकर- चन्द्रमा का सप्तम व शनि का इस राशि में गोचर राजनीतिज्ञों के लिए शुभ है। शुक्र प्रेम का कारक ग्रह है। छात्रों को सफलता मिलेगी। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। बैंकिंग व आईटी व्यवसाय में शुक्र लाभ प्रदान कर सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें। नीला व हरा रंग शुभ है।

11. कुंभ- चन्द्रमा का खष्ठम व शनि का द्वादश प्रभाव स्वास्थ्य सुख के लिए प्रतिकूल है। द्वादश व्यय भाव है। दान पुण्य करें। गुरु इसी राशि से द्वितीय है। शुक्र प्रेम को विस्तार देगा। प्रेम की परिणति विवाह में हो सकती है। कन्या राशि के मित्रों से लाभ मिल सकता है। सफेद व पीला रंग शुभ है।

12. मीन- सूर्य तुला व गुरु का इस राशि में व चन्द्रमा का पंचम प्रभाव शिक्षा के लिए शुभ है। बुध बैंकिंग व आईटी जॉब के जातकों को को लाभ दे सकता है। गुरु व चन्द्रमा धन प्राप्ति में सफलता की प्राप्ति कराएगा। पीला व लाल रंग शुभ है। सात प्रकार के अन्न का दान करें। किसी निर्जन स्थान पर पीपल का पेड़ लगाएं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article