अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal, 13 October 2022: आज का दिन किन राशि वालों के लिए रहेगा शुभ तो किन्हें उठानी पड़ेंगी परेशानियां, जानें

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 12, 2022, 06:02 PM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 13 October 2022: जानें आज का दिन किन राशि वालों के लिए खास रहने वाला है।

Image

Horoscope Today, 13 October 2022: 13 अक्टूबर 2022 राशिफल

Horoscope Today (आज का राशिफल) 13 October 2022: सुजीत जी महाराज- आज कृतिका नक्षत्र है तथा चन्द्रमा वृष राशि में रहेंगे। गुरु मीन में गोचर कर रहे हैं। मङ्गल व चन्द्रमा प्रेम के कारक ग्रह शुक्र में रहकर युवाओं की लवलाइफ को बेहतर करेंगे। दाम्पत्य जीवन में माधुर्यता का समावेश होगा। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।आज वृष व तुला राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कर्क व मकर राशि के छात्र जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। वृष व तुला राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं-

1. मेष- आज चन्द्रमा का द्वितीय व सूर्य का इस राशि से खष्ठम गोचर जाँब में कोई नवीन पद दे सकता है। छात्र लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।अनार का दान करें।दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा।

2. वृष- आज का दिन जाँब में विशेष सफलता का है। सूर्य के पँचम गोचर से धन का आगमन हो सकता है।आईटी व मीडिया से जुड़े लोग जाँब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे।सफेद व आसमानी रंग शुभ है।युवा लव लाइफ को लेकर प्रसन्न रहेंगे।

3. मिथुन- मङ्गल का वृष,सूर्य का इस राशि से चतुर्थ व चन्द्रमा का द्वादश गोचर सफलता कारक है। जाँब में प्रगति होगी। दशम गुरु के कारण सफलता आसान है।संतान के विवाह कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। पीला व आसमानी रंग शुभ है।तिल का दान करें।

4. कर्क-इस राशि का स्वामी चन्द्रमा का एकादश गोचर छात्रों को उन्नति देगा। आईटी व बैंकिंग फील्ड के लोग लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है।कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा।मूंग का दान करें।बेल का पेड़ लगाएं।

5. सिंह-आज सूर्य का द्वितीय व चन्द्रमा-मङ्गल का दशम गोचर मंगलमय है। पॉलिटीक्स में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। हरा व नारंगी रंग शुभ है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। राजनीति में सफलता मिलेगी।मूंग व गुड़ का दान करें।युवा लव लाइफ को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे।

6. कन्या-चन्द्रमा व मङ्गल इसी राशि से नवम यानि भाग्यभाव में है।धार्मिक सुख से प्रसन्नता होगी। जाँब में चन्द्रमा व गुरु आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। व्यवसाय में लाभ सम्भव है।सफेद व आसमानी रंग शुभ है।मसूर का दान करें।

7. तुला- सूर्य का द्वादश व चन्द्रमा -मङ्गल का वृष में व शनि का पँचम गोचर कर रहे हैं।संतान की प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबहुक का पाठ करें।आज कर्क व मकर राशि के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पीला व नारंगी रंग शुभ है।वृक्षारोपण करें।

8. वृश्चिक- आज सूर्य का कन्या गोचर जाँब में सफलता तो वहीं व्यवसाय में संघर्ष देगा। कर्क व कुम्भ राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं।पीला व लाल रंग शुभ है। उड़द का दान करें।तुलसी का पेड़ लगाएं।

9. धनु- आज सूर्य खष्ठम व शनि इसी राशि से द्वितीय रहकर राजनीतिज्ञों के लिए अनुकूल हैं। गुरु चतुर्थ होकर उच्चाधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति कराएगा। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है।गुरु का आशीर्वाद लें। शिव मंदिर में बेल का पेड़ लगाएं।

10. मकर-राशि स्वामी शनि इस राशि में व सूर्य कन्या तथा चन्द्रमा -मङ्गल वृष में हैं।व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा कार्य हो सकता है।मेष राशि के उच्चाधिकारियों से लाभ मिलेगा। बैगनी व आसमानी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।मङ्गल के द्रव्य मसूर व गुड़ का दान करें।

11. कुंभ- आज का दिन छात्रों के कॅरियर में प्रोग्रेस का है।इस राशि से द्वादश शनि,कन्या राशि के सूर्य व वृष के चन्द्रमा व मङ्गल गृह निर्माण सम्बन्धित कोई कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें ।हरा व नारंगी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

12. मीन- आज जांब में सप्तम सूर्य व तृतीय मङ्गल- चन्द्रमा व इस राशि में गुरु बहुत दिनों से चले आ रहे किसी विवाद को समाप्ति दे सकता है।हेल्थ के प्रति सचेत रहें।पीला व सफेद रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें व अनार का दान करें।युवा अपनी लव लाइफ से खुश रहेंगे।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article