Sun Transit In Libra 2022: सूर्य देव सिंह राशि के स्वामी हैं। ये ग्रहों के राजा माने जाते हैं। ज्योतिष अनुसार सूर्य का गोचर काफी अहम होता है। 17 अक्टूबर को ये ग्रह अपनी नीच राशि तुला में प्रवेश करना जा रहा है जहां ये 16 नवंबर तक विराजमान रहेगा। यानी इस गोचर की कुल 30 दिन की अवधि होगी। इसके बाद ये ग्रह वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएगा। अब यहां ये देखना दिलचस्प होगा कि ये गोचर किन राशि वालों के लिए शुभ साबित होने वाला है।
सूर्य गोचर 2022 तुला राशि (Surya Gochar In Tula 2022)
1. वृषभ राशि: सूर्य इस राशि के षष्ठम भाव में गोचर करने जा रहा है। जिसके परिणामस्वरूप आपको इस दौरान करियर में काफी बेहतर फल मिलने की संभावना रहेगी। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप विरोधियों पर विजय प्राप्त करते देखें जाएंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए समय अनुकूल रहेगा।
2. सिंह राशि: 17 अक्टूबर को सूर्य देव आपकी राशि से तृतीय भाव में विराजमान होंगे। सूर्य देव की ये स्थिति आपके लिए अनुकूल साबित होगी। करियर में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा और आप उच्च पद प्राप्त कर सकेंगे। कई माध्यमों से धन की प्राप्ति हो सकती है। इनकम बढ़ने के प्रबल आसार हैं।
3. धनु राशि: सूर्य आपकी राशि के एकादश भाव में गोचर करने वाले हैं। ऐसे में आपको इस दौरान अधिक उत्तम फल मिलने की संभावना रहेगी। करियर में आप तरक्की करेंगे और अपने वरिष्ठ अधिकारियों की मदद से प्रमोशन हासिल करने में कामयाब रहेंगे। ये समय आपके आत्मविश्वास और आत्मबल वृद्धि करने वाला है।
4. मकर राशि: सूर्य देव आपके दशम भाव से प्रवेश करने जा रहे हैं। इस दौरान आपको करियर में पदोन्नति मिलने के योग बनेंगे। आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। सहकर्मियों के बीच आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। व्यापार में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। आपको इस दौरान कोई बड़ा लाभ मिलने की भी संभावना रहने वाली है।
