अध्यात्म

Horoscope Today 5 October 2023: मेष, वृष, मिथुन और कर्क वालों को मिल सकता है करियर में लाभ, यहां जानें सारी राशियों का राशिफल

Horoscope Today ( Aaj Ka Rashifal) 5 October 2023 In Hindi: पंचांग के अनुसार आज यानि 5 अक्टूबर का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद ही लाभकारी होने वाला है। गुरुवार के दिन इन राशियों पर भगवान विष्णु की कृपा बरस सकती है। आइए जानते हैं सभी राशियों का क्या हाल रहेगा। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

Image

Aaj ka Rashifal

Horoscope Today ( आज का राशिफल) 5 October 2023: पितृ पक्ष का समय चल रहा है। इस दौरान पितरों की पूजा की जाती है। अलग- अलग तिथियों पर अपने पितर की मृत्यु तिथि के अनुसार श्राद्ध कर्म किया जाता है। 5 अक्टूबर गुरुवार के दिन कुछ राशियों पर विष्णु भगवान की कृपा बरसेगी। मेष राशि वालों के करियर में उछाल आ सकता है। वहीं वृष राशि वालों को बिजनेस में फायदा हो सकता है। मिथुन राशि वालों को काम में तरक्की मिल सकती है। वहीं तुला राशि के जातक किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के किस्मत के सितारे क्या कहते हैं। पढ़ें दैनिक राशिफल।

मेष

जॉब व व्यवसाय में सफल रहेंगे। समय संघर्ष का है। धन प्राप्ति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहेंगे। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। हो सकता है कि शुक्र व मङ्गल आपको प्यार में ज्यादा ही समय दे लेकिन आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। दिवस मंगलमय है।स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना करें व सप्त अन्न का दान करें।

शुभ रंग --लाल व पीला

शुभ अंक --03 व 09

वृष

बिजनेस में बड़े लाभ की सम्भावना है। ज्यादा भाग दौड़ से बचें। जॉब में कार्यस्थल पर अच्छा व सकारात्मक वातावरण रहेगा ,फिर भी आपके उच्चाधिकारी से आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें।शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।अन्न दान करें।स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।

आज का उपाय - कुशोदक से शिवलिंग का रुद्राभिषेक करें। अन्न दान करें।

शुभ रंग - हरा व नीला

शुभ अंक --03 व 06

मिथुन

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है।छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। बिजनेस को लेकर चिंतित रहेंगे।आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी।युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।

आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना करें।तिल का दान करें।

शुभ रंग - हरा व आसमानी ।

शुभ अंक --06 व 08

कर्क

आज धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। व्यवसाय में लगातार कुछ नवीन कार्यों की तरफ लगे रहने के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है।दान पुण्य करें। यदि आप रियल स्टेट या शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है।

आज का उपाय -शिव मंदिर जाएं व शिवलिंग का जलाभिषेक करें। उड़द व गुड़ का दान करें।।

शुभ रंग - सफेद व पीला।

आज का शुभ अंक -05 व 07

सिंह

आप जॉब में किसी विशेष पद प्राप्ति को लेकर प्रयास में रहेंगे। आफिसर्स की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। बिजनेस में सफलता मिलेगी।

आज का उपाय -तिल व चावल का दान आज का श्रेष्ठ दान है। पिता का आशीर्वाद लें।

शुभ रंग - पीला व नारंगी।

आज का शुभ अंक- 01 व 03

कन्या

आप क्रिएटिव व प्रतिभा के धनी स्टूडेंट हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा।। छात्र सफल रहेंगे। जॉब में आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। आप निःसंकोच अपनी समस्या उनसे शेयर करें। बिजनेस में थोड़ा संघर्ष है।

आज का उपाय - गुरु का आशीर्वाद बहुत आवश्यक है।चने की दाल का दान करें।

शुभ रंग --हरा व नीला ।

आज का शुभ अंक --04 व 06

तुला

व्यवसाय से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी।जो लोग श्वांस रोग के पेशेंट हैं उनको आज सावधान रहना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। आज असत्य व क्रोध से बचें।

आज का उपाय -श्री गणेश जी की उपासना करें।। मसूर का दान करें।

शुभ रंग - हरा व नीला।

आज का शुभ अंक -05 व 08

वृश्चिक

जॉब में डिस्प्यूट को लेकर मन परेशान रहेगा।जाँब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान सायंकाल तक हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। बिजनेस में सफलता मिलेगी।

आज का उपाय - हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें। पिता का आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।

शुभ रंग - लाल व पीला ।

आज का शुभ अंक --05 व 07

धनु

आज जॉब में आपके अधीनस्थ मित्रों का सहयोग रहेगा। छात्र करियर में अपने परफार्मेंस को और बेहतर करें। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। दैहिक संताप से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। सायंकाल खूबसूरत डिनर पर रहेंगे।

आज का उपाय - श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें। गुड़ व गेंहू का दान लाभदायक है।

शुभ रंग - पीला व सफेद।

आज का शुभ अंक -01 व 02

मकर

जॉब में प्रोग्रेस है। ऑफिस में कार्य का वातावरण पहले से बेहतर होगा। आप एक ऊर्जावान व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। वाहन क्रय करने का विचार आएगा। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए प्रेमी को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें।

आज का उपाय -हनुमान बाहुक का पाठ करें।उड़द का दान सहायक है।

शुभ अंक -नीला व सफेद।

आज का शुभ अंक -06 व 08

कुम्भ

जॉब से खुश रह सकते हैं। परिवार में शांतिपूर्ण तरीक़े से समस्याओं को हल करें। बिजनेस में सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। शनि व राहु बोन प्रॉब्लम दे सकते हैं। माता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

आज का उपाय - शिवलिंग का दुग्ध व शहद से जलाभिषेक करें।

शुभ रंग -हरा व सफेद।

आज का शुभ अंक --03 व 09

मीन

व्यवसाय में संघर्ष व किसी बात को लेकर तनाव रहेगा। छात्रों की सकारात्मक सोच ही दिशा में ले जाएगी। लव लाइफ को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे । जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देने के लिए प्रयास करें। मित्रों का योगदान रहेगा।

आज का उपाय -तुलसी दल मन्दिर में भगवान विष्णु को अर्पित करके ही घर के बाहर निकलें। ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जप करें। तिल का दान सहायक है।

आज का शुभ अंक -01 व 09

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article