अध्यात्म

Horoscope Today 04 May 2023: तुला व मकर राशि के जातकों को मिलेगी व्यवसाय में सफलता, जानिए क्या रहेगी आपकी स्थिति

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 4, 2023, 06:00 AM IST

Horoscope Today 04 May 2023, Aaj Ka Rashifal In Hindi: आज 04 मई 2023 है। ग्रह-नक्षत्रों के गोचर का प्रभाव आज कई राशियों पर पड़ेंगे। आज तुला व मकर राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। इसके अलावा कर्क व मिथुन राशि के छात्र जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। हालांकि मिथुन राशि के जातक को स्वास्थ के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। चलिए अब, मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक, धनु, कर्क और कुंभ समेत आज के सभी 12 राशिफल के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Image

Horoscope Today, 04 May 2023

Horoscope Today 04 May 2023, Aaj Ka Rashifal In Hindi: 04 मई 2023 का राशिफल- सुजीत जी महाराज- आज सूर्योदय के समय चित्रा नक्षत्र का तृतीत चरण है तथा चन्द्रमा तुला राशि में रहेंगे। गुरु व सूर्य मेष में गोचर कर रहे हैं। शनि कुम्भ में हैं जिसके स्वामी शनि हैं।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज तुला व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कर्क व मिथुन राशि के छात्र जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मिथुन राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं--

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal)

1. मेष- आज चन्द्रमा व गुरु का गोचर धार्मिक अनुष्ठान में कोई नवीन पुण्य अवसर दे सकता है।राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। उड़द का दान करें। गुरु का आशीर्वाद लें। गाय को पालक खिलाएं।

2. वृष- आज का दिन जाँब में नवीन प्रोजेक्ट सम्बंधित कार्यों के लिए विशेष सफलता का है। धन का व्यय हो सकता है। मङ्गल गोचर के कारण गृह निर्माण के नवीन कार्य की तरफ अग्रसर होंगे। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। तिल का दान करें।

3. मिथुन- सूर्य व गुरु गोचर मंगलमय है। जाँब में प्रगति होगी। मीन के गुरु के कारण कर्म में सफलता आसान है। मैनेजमेंट व फाइनेंस फील्ड के लोग जाँब परिवर्तन संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। मसूर का दान करें।

4. कर्क-इस राशि का स्वामी चन्द्रमा का इस राशि से चतुर्थ व सूर्य का मेष गोचर आर्थिक विकास देगा। छात्र लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। तिल का दान करें।तिल का दान करें। माता का आशीर्वाद लें।

5. सिंह-आज चन्द्रमा इसी राशि से तृतीय है।गुरु व सूर्य भाग्य भाव में हैं। धार्मिक यात्रा के लिए शुभ है।राजनीति में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।गेंहू व मसूर का दान करें।बड़े भाई का आर्शीवाद लें।

6. कन्या--चन्द्रमा का द्वितीय व अष्टम गुरु स्वास्थ्य सुख के लिए अनुकूल हैं। आर्थिक सुख से प्रसन्नता होगी। चन्द्रमा व गुरु आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। उच्चाधिकारियों से लाभ सम्भव है। नीला व आसमानी रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

7. तुला-चन्द्रमा इसी राशि में व सूर्य सप्तम भाव में गोचर कर रहे हैं।जाँब में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमान बाहुक का पाठ करें।आज परिवार का सहयोग मिलेगा। हरा व नारंगी रंग शुभ है। मूंग का दान करें।

8. वृश्चिक- आज व्यवसाय में संघर्ष है। शुक्र व बुध जाँब में सफलता देगा।तुला राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। तिल व गुड़ का दान करें। शमी का पेड़ लगाएं। पिता का आशीर्वाद लें। सूर्य के बीज मंत्र का जप करें।

9. धनु- गुरु पंचम व चन्द्रमा इसी राशि से एकादश रहकर आर्थिक सुख के लिए अनुकूल हैं। सूर्य इसी राशि से पंचम हैं। उच्चाधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है। पिता का आशीर्वाद लें।

10. मकर- चन्द्रमा दशम तथा राशि स्वामी शनि इस राशि से द्वितीय गोचर कर रहे हैं। जाँब को लेकर कोई बड़ा कार्य हो सकता है। तुला राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा।नीला व आसमानी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। तिल का दान करें।

11. कुंभ- आज का दिन कॅरियर में प्रोग्रेस का है। इस राशि के शनि व मेष का सूर्य तथा तुला का चन्द्रमा व्यवसाय सम्बन्धित कोई नवीन कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें । सफेद व लाल रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं।

12. मीन- आज व्यवसाय में द्वितीय सूर्य तथा द्वादश शनि मङ्गलमय रहेंगे। इस राशि से दूसरे गुरु बिजनेस में बड़ी सफलता दे सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। लाल व नारंगी रंग शुभ है। गेंहू व गुड़ दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article