अध्यात्म

होलिका दहन के दिन नजर कैसे उतारे? इस तरीके से उतारेंगे नजर तो तंत्र बाधा भी होगी दूर

Holika Dahan 2026: कहते हैं कि होलिका दहन के समय ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत होती है, क्योंकि आस-पास कई तरह की ऊर्जाओं का वास हो सकता है। अगर आप किसी नकारात्मक ऊर्जा का प्रकोप झेल रहे हैं तो आपको होली पर यहां बताएं उपाय कर लेने चाहिए। यहां होलिका दहन पर नजर उतारने का तरीका बताया गया है।

Image

होलिका दहन के दिन नजर कैसे उतारे? (pc: canva)

Holika Dahan 2026: होली के दिन नजदीक हैं और होली से एक दिन पहले होलिका दहन मनाया जाता है। होलिका दहनअग्नि में ऐसी शुद्धिकारी शक्ति होती है, जो जीवन से नकारात्मकता को समाप्त करके सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है। होलिका दहन की रात को होलिका दहन की अग्नि में किसी भी नकारात्मक शक्ति का दहन किया जाता है और बुरी शक्तियों को दूर करने में मदद मिलती है। ऐसे में अगर आप किसी बुरी शक्ति, बुरी नजर, तंत्र बाधा से परेशान हैं तो आपको होलिका दहन के दिन यहां बताए तरीकों से नजर उतारनी चाहिए।

घर से नकारात्मक शक्ति दूर करने के उपाय

अगर घर का कोई काम नहीं बन रहा है, घर के किसी सदस्य की तबीयत अचानक ही खराब हो जाती है, मानसिक तनाव जैसी स्थितियां बनी रहती हैं तो घर को किसी की बुरी नजर लगी हो, ऐसा भी हो सकता है। ऐसे में होलिका दहन पर रात के समय पीली सरसों से आसान उपाय कर सकते हैं। एक चुटकी पीली सरसों लें और उसमें थोड़ा सा कपूर और सरसों का तेल मिलाएं। तीनों चीजों को अच्छे से मिक्स करें और घर के मुखिया के सिर तीनों चीजों को घड़ी की उल्टी दिशा में 7 बार वारकर एक प्लेट या कागज पर रखें और जला दें। बुरी नजर दूर हो जाएगी। घर में सकारात्मकता का संचार होगा।

बच्चे पर बुरी नजर दूर करने के उपाय

घर के छोटे बच्चों को अगर बार-बार बुरी नजर लगती है तो होलिका दहन की रात को एक मुट्ठी पीली सरसों लेकर उसमें एक चुटकी नमक मिलाएं और दो साबूत लाल मिर्च भी रखें। बच्चों के सिर के ऊपर से इन चीजों को बंधी मुट्ठी से ही सात बार एंटी क्लॉक घुमाएं। अब इसे होलिका दहन की अग्नि में जला दें। बच्चे से बुरी नजर उतर जाएगी।

बच्चे की सुरक्षा के उपाय

अगर आपका बच्चा बिना किसी वजह के चिड़चिड़ा हो रहा है या बार-बार बीमार पड़ रहा है, तो होलिका दहन के अगले दिन सुबह वहां की ठंडी राख लेकर आएं। इस राख में थोड़ा सा घी या गंगाजल मिलाकर बच्चे के माथे, गले और छाती पर तिलक लगाएं। ऐसी मान्यता है कि यह राख सुरक्षा कवच की तरह काम करती है और बुरी नजर के प्रभाव को खत्म कर देती है।

ऑफिस में झगड़ा से बचने के उपाय

कई बार ऐसा होता है कि घर या कार्यस्थल पर तनाव, झगड़े, विवाद या आर्थिक तंगी बनी रहती है। ऐसे में होलिका दहन की रात को चार चुटकी पीली सरसों लें और एक पोटली तैयार कर इसे होलिका दहन की जगह पर जाकर पोटली के साथ ही परिक्रमा करें। अब अगली सुबह को इस पोटली को अपने वर्कप्लेस पर रखें या दुकान या घर में रख दें। किसी बाहरी की बुरी नजर घर में नहीं प्रवेश करेंगे।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article