अध्यात्म

Hindu Nav Varsh 2023: चैत्र नवरात्रि से शुरू हो रहा है हिंदू नव वर्ष, ये होगा विक्रम संवत 2080

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 21, 2023, 06:57 PM IST

Hindu Nav Varsh 2023 Start Date: हिंदू नव वर्ष हर साल चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होता है। इसी दिन से चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) की शुरुआत भी हो जाती है।

Image

हिंदू नव वर्ष 2023 विक्रम संवत् 2080

Hindu Nav Varsh 2023 Start Date: चैत्र नवरात्रि से हिंदू नव वर्ष की शुरुआत हो जाती है। दरअसल, हिंदू कैलेंडर में चैत्र माह साल का पहला महीना होता है, जो अक्सर मार्च-अप्रैल महीने के बीच आता है। ऐसे में, चैत्र महीने के शुक्लपक्ष की प्रतिपदा तिथि से हिंदू नव वर्ष की शुरूआत हो जाती है। इस तिथि को नवसंवत्सर या गुड़ी पड़वा के नाम से भी जाना जाता है। नव वर्ष को वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक माना जाता है। तो चलिए आगे जानते हैं इस साल कब से शुरू हो रहे है हिंदू नव वर्ष।

हिंदू नव वर्ष 2023 तिथि (Hindu Nav Varsh 2023 Date):

चैत्र महीने के शुक्लपक्ष की प्रतिपदा तिथि से विक्रम संवत के साथ हिंदू नव वर्ष की भी शुरूआत हो जाती है। इस साल यह 22 मार्च को पड़ रहा है। आइए इसके मुहूर्त को जानते हैं।

हिंदू नव वर्ष 2023 मुहूर्त(Hindu Nav Varsh 2023 Muhurat):

चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि प्रारंभ - 21 मार्च 2023, रात 10:52 बजे

चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि समापन- 22 मार्च 2023, रात 8:20 बजे

चैत्र नवरात्रि घटस्थापना की मुहूर्त - 22 मार्च 2023, सुबह 6:29 बजे से 7:39 बजे तक।

क्या है महत्व?

हिंदू धर्म में किसी भी पर्व और त्योहार को नववर्ष के पंचांग के हिसाब से देखा जाता है। फिर चाहे पूजा-पाठ की बात हो या फिर कोई शुभ कार्य, हर चीज की गणना नववर्ष के पंचांग या हिंदू धर्म के महीनों के हिसाब से की जाती है। इससे ना सिर्फ तिथि का पता चलता है बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की चाल और उनके हाल के बारे में भी जानकारी मिल जाती है।

हिंदू नव वर्ष की पारंपरिक मान्यता: माना जाता है कि हिंदू नववर्ष में पहले दिन ही प्रभु राम का राज्याभिषेक हुआ था। इस नववर्ष का प्रवेश शुक्ल नाम के योग तथा नाग करण में हो रहा है। हिंदू नव वर्ष का पहला पर्व मां दुर्गा के स्वागत से आरंभ होता है। दरअसल, चैत्र प्रतिपदा से ही चैत्र नवरात्रि मनाई जाती है जो पूरे 9 दिन तक चलती है। हिंदू कैलेंडर के मुताबिक इस बार नववर्ष में 12 की बजाए 13 महीने होंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article