लाइफस्टाइल

Friendship Day 2026: इस फ्रेंडशिप डे अपने जिगरी दोस्त को भेजें ये खूबसूरत संदेश, रिश्ते में बढ़ेगी मिठास

Friendship Day 2026: हर साल फ्रेंडशिप डे अगस्त महीने के पहले रविवार को सेलिब्रेट किया जाता है। इस साल फ्रेंडशिप डे 2 अगस्त को मनाया जा रहा है। दोस्तों के चेहरे पर मुस्कान लाने वाले मैसेज यहां दिए गए हैं।

Image

फ्रेंडशिप डे की बधाई

Friendship Day 2026: हर साल अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। आज यानि 2 अगस्त को पूरे देश में फ्रेंडशिप डे मनाया जा रहा है। फ्रेंडशिप डे पर अपने दोस्तों को प्यार, सम्मान और अपनापन भरे संदेश जरूर भेजें और उन्हें बताएं कि उनकी दोस्ती आपकी जिंदगी की सबसे कीमती सौगातों में से एक है। यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं ऐसे खूबसूरत मैसेज और कोट्स, जिन्हें भेजकर आप अपने दोस्तों के चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं।

1- तेरे बिना जिंदगी अधूरी सी लगे,

तेरे साथ हर पर प्यारा लगे,

ऐ दोस्त तू हमेशा यूं ही साथ रहे,

याराना हमारा हर दिन बढ़ता रहे।

हैप्पी फ्रेंडशिप डे

2- तुझको हम रोज चिढ़ाएंगे,

नाराज हो तो मनाएंगे,

गलती हो तो कान पकड़कर उठक-बैठक भी लगाएं,

दोस्ती तेरे साथ हम हमेशा निभाएंगे।

हैप्पी फ्रेंडशिप डे दोस्त

Happy Friendship Day 2026

3- दोस्ती नाम है सुख-दुख की कहानी का,

दोस्ती राज है सदा मुस्कुराने का,

ये कोई पल भर की जान-पहचान नहीं,

दोस्ती वादा है उम्रभर निभाने का।

Happy Friendship Day 2026

4- सच्ची दोस्ती दो आत्माओं का मिलन है जो कभी अलग नहीं होती।

मित्रता दिवस की बधाई मेरे दोस्त!

5- दोस्ती वो एहसास है जो मिटता नहीं,

दोस्ती वो रिश्ता है जो झुकता नहीं,

ये वो साथ है जो उम्र भर चलता है,

और ये वो प्यार है जो कभी रुकता नहीं।

मित्रता दिवस की शुभकामनाएं भाई

6- दोस्ती नाम है सुख-दुख की कहानी का,

दोस्ती राज है सदा मुस्कराने का,

ये कोई पल भर की जान-पहचान नहीं,

दोस्ती वादा है उम्र भर निभाने का।

7- वो किताबों में नहीं, दिलों में मिलते हैं,

जो सच्चे दोस्त हैं, वो किस्मत से मिलते हैं।

मित्रता दिवस की शुभकामनाएं!

8- खुशबू बनकर तेरी सांसों में समा जाएंगे,

सुकून बनकर तेरे दिल में उतर जाएंगे,

महसूस करने की कोशिश तो कीजिए,

दूर रहकर भी दोस्ती निभा जाएंगे।

मित्रता दिवस के बधाई संदेश (Friendship Day Messages in Hindi)

9- जिंदगी में बहुत लोग आते हैं,

पर हर कोई दिल के करीब नहीं होता।

जो दिल से जुड़ जाए, वही सच्चा दोस्त होता है।

Happy Friendship Day!

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: क्यों नीरज के इस शेर के बिना अधूरा है सावन

10- ना उम्र की सीमा हो, ना जन्म का बंधन,

जब दोस्ती हो सच्ची, तो बस दिलों का संबंध हो।

मित्रता दिवस मुबारक हो!

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: वो वर्दी वाला गुंडा जिसने मचा दिया था हाहाकार

11- चाहे दूर हो या पास,

दोस्ती रहे हमेशा खास।

इस दोस्ती के रिश्ते को सलाम,

Happy Friendship Day 2026

12- जिंदगी हर पल कुछ खास नहीं होती,

फूलों की खुशबू हमेशा पास नहीं होती,

मिलना हमारी तकदीर में था वरना,

ऐसी प्यारी दोस्ती कभी आम नहीं होती।

Happy Friendship Day

इन खूबसूरत व दिल छू लेने वाले संदेशों, कोट्स, शायरी आदि से आप अपने दोस्तों को मित्रता दिवस की शुभकामना देकर हमेशा के लिए अपनी दोस्ती पक्की कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article