Aaj Ka Ankfal 2 August 2026: आज 02 अगस्त 2026, रविवार का दिन है। आज सूर्योपासना और श्री आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना शुभ रहेगा। 02 बहुत ही मङ्गलमय फल वाला एकल अंक है। 02 का अंक मन, धर्म, धन, वैभव व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। 02 का स्वामी ग्रह चन्द्रमा है। यह अंक बहुत ही शुभ होता है। यह ग्लैमर व प्रसिद्धि का अंक है। आज 02-08-2026 का भाग्यांक 02 रहेगा। 02 के मित्र अंक 01 , 03 व 09 हैं। सूर्य, गुरु व चन्द्रमा परम मित्र हैं, जबकि सूर्य व शनि मित्र नहीं हैं। अंक 02 भाग्यांक भी है। यह बहुत ही सुंदर व अद्भुत संयोग है। चलिए अब जानें मूलांक 1 से लेकर 9 वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
मूलांक 1 (महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोग)
आज शुभ अंक 2 और 9 हैं। नौकरी व व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। भाग्यांक 02 आपको नौकरी में पद परिवर्तन दिला सकता है। हालांकि, नेत्र रोग से परेशानी हो सकती है। आज गुड़ व चावल का दान करना शुभ रहेगा। शुभ रंग आज आपके लिए पीला और लाल हैं, जबकि भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।
मूलांक 2 (महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोग)
शुभ अंक आज आपके लिए 01 और 09 हैं। नौकरी कर रहे लोग आज प्रसन्न रहेंगे। नामांक 01 व 03 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है। इसके अलावा आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी। आज श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। बता दें कि शुभ रंग आपके लिए हरा और सफेद हैं, जबकि भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।
मूलांक 3 (महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)
शुभ अंक 01 और 09 हैं। गुरु व भाग्य स्वामी चन्द्रमा नौकरी में संघर्ष दे सकते हैं, लेकिन व्यवसाय में उन्नति होगी। आज आपको कफ जनित विकार से कष्ट हो सकता है। आज का उपाय श्री सूक्त का पाठ करना है। शुभ रंग आज आपके लिए बैंगनी और आसमानी हैं, जबकि भाग्य प्रतिशत आज 75% रहेगा।
मूलांक 4 (महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोग)
आज शुभ अंक 02 और 07 रहेंगे। भाग्यांक 02 मैनेजमेंट, आईटी, बैंकिंग व मीडिया फील्ड में नौकरी करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 03 व 09 के व्यक्तियों से शुभ लाभ होगा। दिनभर स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आज आप सुंदरकांड का पाठ करें। बता दें कि शुभ रंग आपके लिए आज हरा और बैंगनी हैं, जबकि भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।
मूलांक 5 (महीने की 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग)
शुभ अंक 04 और 08 हैं। व्यवसाय में नामांक 02 व 03 से लाभ मिलेगा। नौकरी में उन्नति होने के संकेत मिल रहे हैं। साथ ही किसी रुके कार्य की प्रगति होने की संभावना है। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज आप हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ जरूर करें। बता दें कि शुभ रंग आपके लिए आज लाल और पीला हैं। इसके अलावा 65% भाग्य प्रतिशत रहेगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: सावन का सिर्फ दूसरा सोमवार ही नहीं, तीसरा भी है खास, जानें कारण
मूलांक 6 (महीने की 6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोग)
आज शुभ अंक 04 और 07 रहेंगे। बता दें कि आज व्यवसाय में सफलता का दिन है, जबकि नौकरी में भाग्यांक 02 का सहयोग मिलेगा। बीपी के मरीज आज सावधानी बरतें और श्री गजेंद्र मोक्ष का पाठ करें। शुभ रंग आज नीला ही नहीं, सफेद भी है। इसके अलावा भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।
मूलांक 7 (महीने की 7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोग)
08 और 09 आज आपके लिए शुभ अंक हैं। आज आप व्यवसाय में अपने कार्यों से खुश रहेंगे। नौकरी में प्रोमोशन या पद परिवर्तन होना संभव है। आज नेत्र के रोगी सावधानी बरतें और बटुक भैरव स्तोत्रम का पाठ करें। शुभ रंग आज आपके लिए नीले के साथ-साथ बैंगनी भी है। बता दें कि भाग्य प्रतिशत 60% आज रहेगा।
मूलांक 8 (महीने की 8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोग)
शुभ अंक 06 और 07 हैं। आज का दिन नौकरी में सफलता का है। शनि व मंगल बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दिला सकते हैं। साथ ही स्वास्थ्य बेहतर होगा। आज आप सात अन्न व फल का दान करें। बता दें कि शुभ रंग आज आपके लिए सफेद और बैंगनी हैं। इसके अलावा भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।
मूलांक 9 (महीने की 9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोग)
शुभ अंक 01 और 03 हैं। नौकरी में मंगल, गुरु व चन्द्रमा का आपको सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे, लेकिन स्वास्थ्य खराब रहने की संभावना है। आज आप श्री आदित्य हृदय स्तोत्र का 03 बार पाठ करें। शुभ रंग आज पीला और हरा हैं, जबकि भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
