Guru Ravidas Jayanti 2024: संत सिरोमणि रविवादास की जयंती पूरे देश में बहुत ही धूमधाम के साथ मनाई जाती है। इनकी जंयंती हर साल माघ पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। इस साल माघ मास की पूर्णिमा तिथि 24 फरवरी को है। ऐसे में रविदास जयंती इस बार 24 फरवरी 2024 को मनाई जाएगी। ये गुरु रविदास की 647 वर्षगांठ होगी। इस दिन खासतौर पर लोगों द्वारा भजन, कीर्तन किया जाता है। संत रविदास निर्गुण संप्रदाय, या पवित्र परंपरा में एक प्रमुख व्यक्ति थे और उन्होंने उत्तर भारतीय भक्ति आंदोलन का नेतृत्व किया। कब है रविदास जयंती।
Guru Ravidas Jayanti 2024 Date ( रविदास जयंती 2024)
हर साल माघ मास की पूर्णिमा के दिन रविदास जयंती मनाई जाती है। इस साल 24 फरवरी को संत रविदास की जयंती मनाई जाएगी।रविदास जी के अनमोल विचार
- रविदास जी ने कहा कि शुद्ध और निर्मल मन में ही भगवान का वास होता है। जब आपके मन में किसी के प्रति कोई क्रोध नहीं है, तो आपका मन एक मंदिर की तरह है।
- संत रविदास जी के अनुसार जाति के आधार पर किसी व्यक्ति को ऊँच-नीच नहीं आंका जा सकता। व्यक्ति के कर्म ही उसके उतार-चढ़ाव को दर्शाते हैं।
- रविदास जी ने कहा कि भगवान की भक्ति करने से बहुत खुशी मिलती है। अगर किसी व्यक्ति में घमंड नहीं है तो उसका जीवन हमेशा सफल होता है।
