Gupt Navratri 2024 Dates: सनातन धर्म में नवरात्रि पर्व का विशेष महत्व माना जाता है। साल में कुल 4 नवरात्रि आती हैं लेकिन इनमें से दो नवरात्रि सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं- एक चैत्र नवरात्रि और दूसरी शारदीय नवरात्रि। वहीं दो नवरात्रि गुप्त नवरात्रि के नाम से जानी जाती है जिनमें पहली माघ महीने में आती है तो दूसरी आषाढ़ माह में पड़ती है। 10 फरवरी 2024 से माघ गुप्त नवरात्रि शुरू होने जा रही है। जानिए इस नवरात्रि की सभी तिथियां और महत्व।
गुप्त नवरात्रि 2024 तिथियां (Gupt Navratri 2024 Dates)
10 फरवरी 2024, शनिवार- नवरात्रि दिन 1- मां शैलपुत्री पूजा, घटस्थापना
11 फरवरी 2024, रविवार- नवरात्रि दिन 2- मां ब्रह्मचारिणी पूजा
12 फरवरी 2024, सोमवार- नवरात्रि दिन 3- मां चंद्रघंटा पूजा
13 फरवरी 2024, मंगलवार- नवरात्रि दिन 4- मां कुष्मांडा पूजा
14 फरवरी 2024, बुधवार- नवरात्रि दिन 5- मां स्कंदमाता पूजा
15 फरवरी 2024, गुरुवार- नवरात्रि दिन 6- मां कात्यायनी पूजा
16 फरवरी 2024, शुक्रवार- नवरात्रि दिन 7- मां कालरात्रि पूजा
17 फरवरी 2024, शनिवार- नवरात्रि दिन 8- मां महागौरी
18 फरवरी 2024, रविवार- नवरात्रि दिन 9- मां मां सिद्धिदात्री, नवरात्रि पारणा
गुप्त नवरात्रि 2024 घटस्थापना मुहूर्त (Gupt Navratri 2024 Ghatasthapana Muhurat)
10 फरवरी से माघ गुप्त नवरात्रि शुरू हो रही है। नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना यानी कलश स्थापना की जाती है। इस साल नवरात्रि घटस्थापना मुहूर्त सुबह 08:45 से सुबह 10:10 बजे तक रहेगा। वहीं घटस्थापना का अभिजित मुहूर्त दोपहर 12:13 से दोपहर 12:58 तक रहेगा। प्रतिपदा तिथि 10 फरवरी 2024 की सुबह 04:28 बजे से 11 फरवरी 2024 को 12:47 AM तक रहेगी।
गुप्त नवरात्रि का महत्व (Gupt Navratri Ka Mahatva)
गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा के 10 रूपों (मां काली, मां तारा, मां त्रिपुर सुंदरी, मां भुवनेश्वरी, मां छिन्नमस्ता, मां त्रिपुर भैरवी, मां धूमावती, मां बगलामुखी, मां मातंगी, मां कमला) की पूजा की जाती है। ये नवरात्रि तंत्र-मंत्र और सिद्धि प्राप्त करने के लिए खास मानी जाती है।
