Gangaur Images Download (गणगौर माता की तस्वीरें), गणगौर ईसर और गौरी की तस्वीरें: चैत्र मास के पावन दिनों में मनाया जाने वाला गणगौर का पर्व सुहाग और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। खासतौर पर राजस्थान में यह त्योहार बेहद धूमधाम से मनाया जाता है, लेकिन अब देशभर में इसकी छटा देखने को मिलती है। साल 2026 में गणगौर का पर्व 21 मार्च, शनिवार को मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं और युवतियां पूरे श्रद्धा भाव से मां गौरी और भगवान शिव की पूजा करती हैं और अपने जीवन में सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। यहां आप गणगौर के लिए सुंदर तस्वीरें देख सकते हैं।
गणगौर की फोटोज
आजकल डिजिटल दौर में लोग गणगौर की सुंदर तस्वीरें (Gangaur Images) और शुभकामनाएं एक-दूसरे को भेजकर इस पर्व की खुशियां साझा करते हैं। सोशल मीडिया पर गणगौर की रंग-बिरंगी झलकियां इस त्योहार की रौनक को और बढ़ा देती हैं।

gangaur ki photos

Gangaur Images Download
गणगौर माता की फोटोज
गणगौर सिर्फ एक व्रत नहीं, बल्कि आस्था, प्रेम और परंपरा का खूबसूरत संगम है। साल 2026 में 21 मार्च को मनाया जाने वाला यह पर्व जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना से मनाया जाता है। यहां आप गणगौर माता की तस्वीरें, फोटोज देख सकते हैं।

Gangaur Mata ki Photo

Gangaur mata ki photo download
ईसर और गौरी की फोटोज
गणगौर पर गौरी और ईसर बनाए जाते हैं जो मां पार्वती और शिवजी का प्रतीक माने जाते हैं। गणगौर शब्द दो भागों से मिलकर बना है—‘गण’ यानी भगवान शिव और ‘गौर’ यानी माता पार्वती। यही कारण है कि यह पर्व शिव-पार्वती के अटूट प्रेम और समर्पण का प्रतीक माना जाता है।

Gangaur ki Tasveerein

gangaur puja images hd
गणगौर पूजा विधि
गणगौर के दिन महिलाएं सुबह स्नान कर साफ-सुथरे वस्त्र पहनती हैं और पूजा की तैयारी करती हैं। इस दिन मिट्टी या लकड़ी से बनी गणगौर (शिव-पार्वती) की प्रतिमा स्थापित की जाती है। जिनके पास प्रतिमा नहीं होती, वे फोटो के माध्यम से भी पूजा कर सकती हैं। पूजा में सिंदूर, मेहंदी, चूड़ियां, बिंदी और श्रृंगार का सामान अर्पित किया जाता है। महिलाएं पारंपरिक गणगौर गीत गाती हैं और अपने परिवार की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करती हैं।

GangaurPuja ki tasveerein
गणगौर पूजा में विसर्जन की परंपरा
गणगौर व्रत के अंतिम दिन महिलाएं पास के तालाब, नदी या जल स्रोत पर जाकर गणगौर को जल अर्पित करती हैं। इसके बाद विधि-विधान से प्रतिमा का विसर्जन किया जाता है। यह परंपरा जीवन में नई शुरुआत और समृद्धि का प्रतीक मानी जाती है। विसर्जन के समय महिलाएं अगले वर्ष फिर से माता के आगमन की कामना करती हैं और अपने घर-परिवार के सुखी जीवन की प्रार्थना करती हैं।
