वायरल न्यूज़

घर की छत पर झूला झूल रही लड़की दे रही थी मौत को दावत, VIDEO देख लोगों उड़े लोगों के होश

सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देख लोग हक्के-बक्के रह गए। इस वीडियो में एक लड़की को झूला झूलते देखा जा सकता है। जो देखने में बेहद ही खतरनाक लग रहा है।

Image

ऊंची बिल्डिंग की छत पर झूला झूलते दिखी लड़की (X/@Digital_khan01)

कई बार सोशल मीडिया (Social Media) पर कुछ ऐसे वीडियो वायरल होते हैं। जिन्हें देखकर लोग हक्के-बक्के रह जाते हैं। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। जिसे देख लोगों के होश फाख्ता हो गए। वीडियो (Video) में देखा जा सकता है कि एक लड़की ऊंची इमारत की छत पर जोर-जोर से झूला झूल रही है। उसे इस तरह से झूला-झूलत देख किसी के भी प्राण सूख जाएंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

ऊंची बिल्डिंग की छत पर जोर-जोर से झूला झूलते दिखी लड़की

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि लड़की छत पर बहुत तेजी से झूला झूल रही है लेकिन उसके झूला झूलने का अंदाज कुछ ऐसा है कि उसकी एक गलती सीधे उसकी जान पर भारी पड़ सकती है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि ऊंची बिल्डिंग की छत से झूला बिल्डिंग की दीवार के बाहरी छोर तक पहुंच जा रहा है। ऐसे में अगर झूले से लड़की का हाथ फिसल गया या फिर वह झूले से उछलकर बाहर आ गई तो वह सीधे बिल्डिंग के नीचे गिरेगी। जिससे बहुत बड़ा हादसा हो सकता है। यहां तक कि उसकी जान भी जा सकती है।

वीडियो पर ऐसी रही लोगों की प्रतिक्रिया

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल साइट एक्स पर @Digital_khan01 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी आए हैं। जिसमें लोग इस झूले को खतरनाक और जानलेवा बता रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि इस तरह से झूला झूलना मौत को दावत देने के बराबर है। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "झूला अगर टूट गया तो यह सीधे ऊपर यमराज के पास पहुंचेगी।" दूसरे ने लिखा, "जहां एक तरफ लोग जीवन जीने के लिए परेशान रहते हैं, वहीं यह मौत को गले लगाने के लिए तैयार बैठी है।" तीसरे ने लोगों को चेताते हुए लिखा, "रोमांच कुछ पल का हो सकता है, लेकिन जिंदगी अनमोल है। मजा लें, मगर पूरी सुरक्षा के साथ।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article