अध्यात्म

Ganesh Ji Ki Kahani In Hindi: माघ पूर्णिमा के दिन जरूर पढ़ें गणेश जी की ये व्रत कथा

Ganesh Ji Ki Kahani In Hindi (गणेश जी की कहानी): यहां हम आपको भगवान गणेश जी की एक ऐसी कहानी के बारे में बताने जा रहे हैं जो हर पूजा-पाठ में पढ़ी जा सकती है। मान्यता है इस कथा को पढ़ने से पूजा का संपूर्ण फल प्राप्त होता है। यहां देखें गणेश जी की कहानी।

Image

Ganesh Ji Ki Kahani In Hindi

Ganesh Ji Ki Kahani In Hindi (गणेश जी की कहानी): 24 फरवरी को माघ पूर्णिमा व्रत रखा जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु के सत्यनारायण स्वरूप की पूजा की जाती है। सनातन धर्म में इस पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व माना गया है। अगर आपने भी माघ पूर्णिमा का व्रत रखा है तो इस दिन माघ पूर्णिमा (Magh Purnima Katha) और सत्यनारायण की व्रत कथा (Satyanarayan Katha In Hindi) के साथ गणेश जी की कहानी भी जरूर पढ़ें। बता दें हिंदू धर्म में किसी भी व्रत पूजन के दौरान इस कहानी को पढ़ना अत्यंत शुभ माना जाता है।

Ganesh Ji Ki Kahani In Hindi (गणेश जी की कहानी)

गणेश जी की कहानी अनुसार एक बुढ़िया माई थी। जो मिट्टी के गणेश जी की पूजा करती थी। वो पूजा के लिए रोज मिट्टी के गणेश बनाती थी। उसकी गणेश जी की प्रतिमा मिट्टी की होने के कारण वो रोजाना ही गल जाती थी। एक दिन उसने एक सेठ का मकान बनते देखा। वो मकान बनाने वाले मिस्त्री के पास जाकर बोली मेरे लिए पत्थर का गणेश बना दो। मिस्त्री ने कहा कि जितने में हम तेरा पत्थर का गणेश घड़ेंगे उतने में अपनी दीवार ना चिनेंगे।

बुढ़िया को गुस्सा आ गया वो बोली राम करे तुम्हारी दीवार टेढ़ी हो जाए। ऐसा कहते ही उनकी दीवार टेढ़ी हो गई। अब मिस्त्री जितनी बार दीवार चिनें और ढा देवें, चिने और ढा देवें। इस तरह शाम हो गई। शाम में सेठ जी आए और उन्होंने कहा आज कुछ भी नहीं किया।

वो कहने लगे एक बुढ़िया आई थी जो कह रही थी कि मेरा पत्थर का गणेश घड़ दो, हमने नहीं घड़ा तो उसने कहा तुम्हारी दीवार टेढ़ी हो जाए। हम लोग तभी से दीवार सीधी नहीं बनाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन बनाते हैं और ढ़ा देते हैं।

सेठ ने बुढ़िया को बुलवाया। सेठ ने कहा हम सोने का गणेश गढ़ देंगे। बस आप हमारी दीवार सीधी कर दो। सेठ ने बुढ़िया को सोने का गणेश गढ़ा दिया। इससे सेठ की दीवार सीधी हो गई। हे विनायक जी जैसे सेठ की दीवार सीधी की वैसी सबकी करना।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article