अध्यात्म

Ganesh Aarti Lyrics: सावन में भगवान शिव की आरती से पहले करें गणेश जी की आरती, यहां देखें जय गणेश आरती के लिरिक्स

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Jul 4, 2023, 09:43 AM IST

Ganesh Aarti Lyrics In Hindi, Jai Ganesh Jai Ganesh Deva Aarti: सावन महीना भगवान शिव को समर्पित है। इस महीने में भक्त शिव जी की विधि विधान पूजा कर उनकी आरती करते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि शिव आरती (Shiv Aarti) से पहले गणेश जी की आरती (Ganesh Ji Ki Aarti) जरूर करें। यहां देखें गणपति आरती (Ganpati Ji Ki Aarti) के लिरिक्स।

Image

Ganesh Ji Ki Aarti In Hindi

Ganesh Aarti (Jai Ganesh Jai Ganesh Deva Aarti Lyrics): हिंदू धर्म में किसी भी पूजा की शुरुआत गणेश जी की अराधना के साथ की जाती है। क्योंकि भगवान गणेश प्रथम पूज्य देवता माने गए हैं। कोई भी पूजा इनके बिना अधूरी मानी जाती है। लोग हर पूजा-पाठ में इनकी आरती जरूर करते हैं। कहते हैं जो व्यक्ति सच्चे मन से गणपति जी की आरती (Ganpati Ji Ki Aarti) करता है उसके किसी काम में बाधा नहीं आती। ऐसे में सावन महीने (Sawan 2023) में भगवान शिव की आरती (Shiv Ji Ki Aarti) से पहले गणेश जी की आरती (Ganesh Ji Ki Aarti) जरूर करें। यहां देखें जय गणेश जय गणेश देवा आरती के लिरिक्स।

गणेश जी की आरती लिरिक्स (Ganesh Ji Ki Aarti Lyrics In Hindi)

जय गणेश जय गणेश,

जय गणेश देवा ।

माता जाकी पार्वती,

पिता महादेवा ॥

एक दंत दयावंत,

चार भुजा धारी ।

माथे सिंदूर सोहे,

मूसे की सवारी ॥

जय गणेश जय गणेश,

जय गणेश देवा ।

माता जाकी पार्वती,

पिता महादेवा ॥

पान चढ़े फल चढ़े,

और चढ़े मेवा ।

लड्डुअन का भोग लगे,

संत करें सेवा ॥

जय गणेश जय गणेश,

जय गणेश देवा ।

माता जाकी पार्वती,

पिता महादेवा ॥

अंधन को आंख देत,

कोढ़िन को काया ।

बांझन को पुत्र देत,

निर्धन को माया ॥

जय गणेश जय गणेश,

जय गणेश देवा ।

माता जाकी पार्वती,

पिता महादेवा ॥

'सूर' श्याम शरण आए,

सफल कीजे सेवा ।

माता जाकी पार्वती,

पिता महादेवा ॥

जय गणेश जय गणेश,

जय गणेश देवा ।

माता जाकी पार्वती,

पिता महादेवा ॥

दीनन की लाज रखो,

शंभु सुतकारी ।

कामना को पूर्ण करो,

जाऊं बलिहारी ॥

जय गणेश जय गणेश,

जय गणेश देवा ।

माता जाकी पार्वती,

पिता महादेवा ॥

सावन महीना महादेव की आराधना के लिए खास माना जाता है। कहते हैं जो व्यक्ति इस माह सच्चे दिल से भगवान की भक्ति करता है उसके जीवन का सारा दुख दूर हो जाता है। इस महीने शुभ फल प्राप्त करने के लिए भगवान शिव के साथ गणेश जी की आरती करना बिल्कुल भी न भूलें।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article