Ganadhipa Chaturthi 2025 Date (गणाधिप संकष्टी चतुर्थी 2025 डेट): हिंदू धर्म में हर महीने की चतुर्थी तिथि भगवान गणेश को समर्पित होती है। नवंबर महीने में यानी कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि भी बप्पा के नाम की है। इस दिन गणाधिप संकष्टी चतुर्थी मनाया जाता है। तो इस साल गणाधिप संकष्टी चतुर्थी किस तारीख को है इसकी सही जानकारी हम आपको दे रहे हैं। साथ ही यहां गणाधिप संकष्टी चतुर्थी की तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय भी बताया गया है। यहां से आप गणाधिप संकष्टी चतुर्थी की पूजा विधि भी आप देख सकते हैं।
गणाधिप संकष्टी चतुर्थी कब है 2025 में?
चतुर्थी तिथि नवम्बर 08, 2025 को 07:32 AM पर प्रारम्भ हो रही है और नवम्बर 09, 2025 को 04:25 AM पर समाप्त होगी। ऐसे में उदायतिथि के अनुसार, गणाधिप संकष्टी चतुर्थी इस साल नवंबर में 8 तारीख को ही मनाया जाएगा।
गणाधिप संकष्टी चतुर्थी 2025 शुभ मुहूर्त-
- ब्रह्म मुहूर्त- 04:53 AM से 05:46 AM
- अभिजित मुहूर्त- 11:43 AM से 12:26 PM
- गोधूलि मुहूर्त- 05:31 PM से 05:57 PM
- अमृत काल- 02:09 PM से 03:35 PM
- विजय मुहूर्त- 01:53 PM से 02:37 PM
- निशिता मुहूर्त- 11:39 PM से 12:31 AM, नवम्बर 09
संकष्टी के दिन चन्द्रोदय - 07:59 PM
गणाधिप संकष्टी चतुर्थी की पूजा कैसे करते हैं?
गणदीप संकष्टी चतुर्थी के दिन जल्दी उठें। लोग स्नान करने के बाद भगवान गणेश का ध्यान करते हुए व्रत करने का संकल्प लेते हैं। माना जाता है कि इस दिन लाल कपड़े पहनने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है। पूजा स्थल को साफ करने के बाद चौकी पर कपड़ा बिछा दें और गणेश जी की मूर्ति स्थापित की जाती है। ध्यान रखें कि प्रार्थना करते समय आपका मुख उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए। इसके बाद भगवान गणेश को फूल, इत्र और दीपक अर्पित किए जाते हैं। भगवान गणेश को प्रसाद के रूप में मोदक या लड्डू चढ़ा सकते हैं। शाम को चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत समाप्त करें।
