Grah Gochar 2026: ग्रहों के राजा सूर्य आज 16 जुलाई 2026 को देर रात करीब 11 बजकर 44 मिनट पर कर्क राशि में गोचर करने वाले हैं, जिसके स्वामी चंद्रमा हैं। सूर्य चंद्रमा की राशि में 17 अगस्त 2026, सोमवार की सुबह 08 बजकर 03 मिनट तक रहेंगे। वहीं, चंद्रमा सूर्य गोचर से पहले आज शाम में 7 बजकर 54 मिनट पर सिंह राशि में गोचर करेंगे, जहां पर वह 18 जुलाई की रात करीब 11 बजकर 58 मिनट तक रहने वाले हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को सिंह राशि का स्वामी माना गया है। ऐसे में दोनों ग्रह एक-दूसरे की राशि में आ जाएंगे और कुछ राशियों पर अपना सकारात्मक प्रभाव डालेंगे।
चलिए ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट सुजीत जी महाराज से जानें ग्रह सूर्य और चंद्रमा के ज्योतिषीय महत्व और राशियों पर पड़ने वाले इनके गोचर के शुभ प्रभाव के बारे में।
सूर्य और चंद्र ग्रह का ज्योतिषीय महत्व
| ग्रह (Planet) | कारक (Significator / Factors) |
| सूर्य ग्रह | आत्मा, पिता से संबंध, हृदय, हड्डियां, दाहिनी आंख, अधिकारियों से रिश्ते, साहस, नेतृत्व क्षमता, उच्च प्रशासनिक पद, इच्छाशक्ति और मान-सम्मान आदि। |
| चंद्र ग्रह | मन, मानसिक स्थिति, रचनात्मकता, चांदी से जुड़ी वस्तुएं, माता से रिश्ता, लोकप्रियता, चंचलता, यात्रा, जल से जुड़े कार्यों और सुख आदि। |
सूर्य-चंद्र गोचर किन राशियों के लिए शुभ रहेगा?
- कर्क राशि
- सिंह राशि
- मकर राशि
सूर्य-चंद्र गोचर से प्रभावित राशियों का राशिफल
- कर्क राशि
- सिंह राशि
- मकर राशि
सूर्य-चंद्र ग्रह को मजबूत करने के उपाय
सूर्य की विशेष कृपा पाने के लिए प्रतिदिन सुबह तांबे के लोटे से सूर्यदेव को अर्घ्य दें। साथ ही सूर्य मंत्रों का नियमित जाप करें। वहीं, चंद्रदेव को खुश करने के लिए शिव जी की पूजा और रात में चांद को जल अर्पित करना शुभ होता है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के 9 दिन 12 राशियों के लिए कैसे रहेंगे?
डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।
