February 2024 Ekadashi Date: हिंदू धर्म में एकादशी की तिथि का विशेष महत्व है। ऐसा माना जाता है कि एकादशी का व्रत करने से व्यक्ति को वैकुंठ में स्थान मिलता है। साथ ही भगवान विष्णु की कृपा भी बनी रहती है। एकदशी का व्रत महीने में दो बार रखा जाता है। इस प्रकार एक वर्ष में 24 एकादशियां होती हैं। हर एकादशी के व्रत का अपना एक खास महत्व होता है। आइए जानते हैं फरवरी के महीने में कब- कब पड़ेगी एकादशी तिथि। यहां जानें डेट और महत्व।
February 2024 Ekadashi Date (फरवरी एकादशी डेट 2024)
षट्तिला एकादशी 6 फरवरी, मंगलवार
माघ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को षटतिला एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस दिन विष्णु के पसीने से बने तिल का प्रयोग छह कार्यों में किया जाता है। पद्म पुराण में कहा गया है कि जो भक्त षटतिला एकादशी का व्रत करते हैं उन्हें जीवन की सभी समस्याओं से मुक्ति मिलती है और वैकुंठधाम की प्राप्ति होती है।
जया एकादशी 20 फरवरी, मंगलवार
माघ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को जया एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस एकादशी को मुक्ति का द्वार भी कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस एकादशी का व्रत करने से सभी पाप खत्म हो जाते हैं और शुभ फल की प्राप्ति होती है। जैसा कि नाम से पता चलता है, जया एकादशी अत्यंत लाभकारी और किसी भी क्षेत्र में विजय दिलाने वाली होती है। मान्यता यह है कि जो व्यक्ति जया एकादशी का व्रत और पूजा सही ढंग से करता है, उसे भूत, प्रेत और पिशाच की योनि में भटकना नहीं पड़ेगा, बल्कि उसे मोक्ष की प्राप्ति होगी।
