सऊदी में ईद कब है 2026 (Saudi arab mein eid kab), क्या सऊदी में ईद का चांद दिख गया है (Saudi arab mein eid ka chand dikha ya nahin): रमजान के आखिरी दिन आते ही एक अलग ही बेचैनी और उत्साह महसूस होने लगता है। हर किसी की नजर आसमान पर होती है कि बस चांद दिख जाए और ईद का ऐलान हो जाए। खासकर सऊदी अरब की खबर का इंतजार ज्यादा रहता है, क्योंकि वहीं से ईद की पहली पुष्टि आती है। ऐसे में लोगों के मन में एक ही सवाल घूम रहा है - सऊदी में ईद कब है 2026, क्या सऊदी में ईद का चांद दिख गया है, और अगर आज चांद नहीं दिखा तो अगली तारीख क्या होगी? आइए आइए जानते हैं सऊदी अरब में ईद किस तारीख को मनाई जाएगीछ
क्या सऊदी में ईद का चांद दिख गया है
18 मार्च 2026 की शाम से सऊदी अरब में शव्वाल का चांद देखने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। वहां की आधिकारिक संस्था लोगों से चांद देखने की अपील करती है और अलग-अलग जगहों से मिली जानकारी के आधार पर फैसला लिया जाता है। अभी तक की स्थिति यही है कि चांद दिखने की पुष्टि होते ही ईद का ऐलान किया जाएगा। अगर आज चांद नजर आ जाता है, तो अगले दिन ईद मनाई जाएगी, लेकिन अगर नहीं दिखता है तो एक रोजा और रखा जाएगा।
सऊदी में ईद कब है 2026
ईद-उल-फित्र की तारीख हर साल चांद के हिसाब से तय होती है, इसलिए यह पहले से फिक्स नहीं होती। कल यानी 18 मार्च की शाम सऊदी अरब में चांद नहीं दिखा, और अगर सऊदी में आज 19 मार्च 2026 को चांद दिख जाता है, तो रमजान के 30 रोजे पूरे होंगे और ईद 20 मार्च 2026 को मनाई जाएगी। यानी साफ शब्दों में कहें तो आज का चांद ही ईद की तारीख तय करेगा।
सऊदी अरब में ईद किस तारीख को मनाई जाएगी
खगोल वैज्ञानिक गणनाओं के आधार पर इस साल ज्यादा संभावना यही जताई जा रही है कि चांद 18 मार्च को साफ तौर पर दिखाई नहीं देगा। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि ईद 20 मार्च 2026 को मनाई जा सकती है। हालांकि, अंतिम फैसला हमेशा आंखों से चांद दिखने की पुष्टि के बाद ही लिया जाता है, इसलिए इसे सिर्फ अनुमान माना जाता है।
आज चांद दिखने की कितनी संभावना है
वैज्ञानिक नजरिए से देखें तो चांद की उम्र और उसकी स्थिति के आधार पर 18 मार्च की शाम उसे देख पाना थोड़ा की संभावना कम थी। इसी वजह से कई विशेषज्ञ मान रहे हैं कि इस बार रमजान के 30 रोजे पूरे हो सकते हैं। फिर भी, अंतिम निर्णय सिर्फ आधिकारिक घोषणा के बाद ही माना जाता है।
सऊदी में चांद देखने का फैसला कैसे होता है
सऊदी अरब में सुप्रीम कोर्ट और संबंधित धार्मिक संस्थाएं लोगों से चांद देखने की अपील करती हैं। जब अलग-अलग जगहों से चांद दिखने की पुष्टि मिलती है, तभी ईद का ऐलान किया जाता है। यही कारण है कि हर साल ईद की तारीख एक दिन आगे-पीछे हो सकती है और यह पूरी तरह चांद की वास्तविक स्थिति पर निर्भर करती है।
