अध्यात्म

Durga Ashtami Upay 2023: दुर्गा अष्टमी के दिन करें ये आसान से उपाय, चुटकियों में भर जाएगी खाली झोली

Durga Ashtami Upay 2023: महा अष्टमी के दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है। इस बार महाअष्टमी 22 अक्टूबर को होगी। इस दिन कुछ उपायों को करने से घर में सुख, शांति आती है। आइए जानते हैं अष्टमी के दिन कौन से उपाय करने चाहिए। यहां देखें उपाय।

Image

Durga Ashtami Upay 2023

Durga Ashtami Upay 2023: देशभर में शारदीय नवरात्रि की धूम मच रही है। इस साल शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 15 अक्टूबर से हो चुकी है। इसका समापन 24 अक्टूबर को दशमी के दिन होगा। नवरात्रि की पूजा में अष्टमी और नवमी पूजा का बहुत महत्व होता है। इस साल दु्र्गा अष्टमी 22 अक्टूबर 2023 को रविवार के दिन मनाई जाएगी। इस दिन माता रानी के रूप महागौरी की पूजा की जाती है। मां महागौरी को मां पार्वती का ही एक रूप माना जाता है।इस दिन का एक खास मतलब होता है। शुभ फल की प्राप्ति के लिए यह दिन बहुत उपयोगी माना जाता है। अष्टमी तिथि की विधि-विधान से मां महागौरी की पूजा करने वाले भक्तों के सभी पाप दूर हो जाएंगे। महा अष्टमी के दिन कुछ उपायों को करना बहुत ही लाभकारी होता है। आइए तो आज हम आपको बताते हैं कि अष्टमी के दिन किन उपायों को करना चाहिए।

Durga Ashtami Upay ( दुर्गा अष्टमी के उपाय)

कन्याओं को दे ये सामान

इस दिन कन्या पूजन के दौरान 9 कन्याओं को उनकी पसंद का भोजन परोसने के बाद उनकी जरूरत की सभी लाल वस्तुएं दी जाती हैं। इससे माता रानी की कृपा बनी रहती है।

मां को करें ये अर्पित

ऐसा कहा जाता है कि अष्टमी तिथि पर मां दुर्गा को सिक्का और बताशा के साथ लाल चुनरी अर्पित करनी चाहिए। इससे माता आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करेंगी।

दुर्गासप्तसती पाठ

यदि आप नवरात्रि के दौरान दुर्गा सप्तशती का पाठ करने में असमर्थ हैं तो अष्टमी तिथि के दिन दुर्गा सप्तशती का सर्वोत्तम चित्र का पाठ करना बहुत लाभकारी माना जाता है। ऐसा करने से घर धन- धान्य से भर जाता है।

लौंग उपाय

महाअष्टमी के दिन मां दुर्गा को लौंग की माला भी चढ़ाएं। इसके बाद आप हाथ में लाल गुलाब लेकर पूजा करें। मान्यता है कि ऐसा करने से मां दुर्गा आपकी सभी परेशानियां दूर कर देंगी।

अष्टमी के दिन लगाएं ये भोग

अष्टमी तिथि के दिन देवी दुर्गा को मिठाई का भोग लगाना चाहिए और गरीबों में बांटना चाहिए। इससे आपको मां की असीम अनुकंपा मिलती है और आप जीवन की सभी चिंताओं से मुक्त हो जाते हैं।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article