बिजनेस

सोने का भाव आज का (2 नवंबर 2026): आज सुबह क्या है रेट, अपने शहर में जानें 24K, 22K, 18K की कीमत

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 2 November 2026: पटना, लखनऊ, दिल्ली-NCR समेत आपके शहरों में सोने की ताजा कीमत क्या है।

Image

सोने का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-AI)

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 2 November 2026 : सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में लगातार बदलाव हो रहा है। आज (सोमवार) दो दिन बाद बाजार ओपन हो रहा है इससे पहले तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव गिरावट के साथ 1,38,419 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। यह पिछले कारोबारी दिन 1,38,485 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम 1,38,850 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 3,910.00 डॉलर प्रति औंस हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में सोने का भाव सभी टैक्स समेत गिरकर 1,42,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। उधर गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,39,030 रुपये, 22 कैरेट की कीमत 1,27,450 रुपये, 18 कैरेट की कीमत 1,04,310 रुपये प्रति 10 ग्राम है। साथ ही जानिए आपके शहर में कैरेट के हिसाब से ताजा रेट क्या है।

देश के शहरों में 24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹139030₹127450₹104310
मुंबई₹138880₹127300₹104160
कोलकाता₹138880₹127300₹104160
चेन्नई₹138880₹127300₹104160
पटना₹138930₹127350₹104210
लखनऊ₹139030₹127450₹104310
मेरठ₹139030₹127450₹104310
कानपुर₹139030₹127450₹104310
अयोध्या₹139030₹127450₹104310
अलीगढ़₹139030₹127450₹104310
मुरादाबाद₹139030₹127450₹104310
मिर्जापुर₹139030₹127450₹104310
झांसी₹139030₹127450₹104310
मथुरा₹139030₹127450₹104310
गोरखपुर₹139030₹127450₹104310
बरेली₹139030₹127450₹104310
प्रयागराज₹139030₹127450₹104310
वाराणसी₹139030₹127450₹104310
आगरा₹139030₹127450₹104310
गाजियाबाद₹139030₹127450₹104310
नोएडा₹139030₹127450₹104310
गुरुग्राम₹139030₹127450₹104310
जयपुर₹139030₹127450₹104310
लुधियाना₹134030₹127450₹104310
गुवाहाटी₹138880₹127300₹104160
जलगांव₹138880₹127300₹104160
भोपाल₹138930₹127350₹104210
इंदौर₹138930₹127350₹104210
अहमदाबाद₹138930₹127350₹104210
वडोदरा₹138930₹127350₹104210
सूरत₹138930₹127350₹104210
पुणे₹138880₹127300₹104160
नागपुर₹138880₹127300₹104160
चंडीगढ़₹139030₹127450₹104310
नासिक₹138910₹127330₹104190
बैंगलोर₹138880₹127300₹104160
कटक₹138880₹127300₹104160
भुवनेश्वर₹138880₹127300₹104160
केरल₹138880₹127300₹104160
अमरावती₹138880₹127300₹104160
विशाखापत्तनम₹138880₹127300₹104160
मैसूर₹138880₹127300₹104160
विजयवाड़ा₹138880₹127300₹104160
कोयंबटूर₹138880₹127300₹104160
मंगलौर₹138880₹127300₹104160
मदुरै₹138880₹127300₹104160
रायपुर₹138880₹127300₹104160
बेलगाम₹138880₹127300₹104160
राजमुंदरी₹138880₹127300₹104160
हैदराबाद₹138880₹127300₹104160
दावनगेरे₹138880₹127300₹104160
बेल्लारी₹138880₹127300₹104160
सलेम₹138880₹127300₹104160
वेल्लोर₹138880₹127300₹104160
गुंटूर₹138880₹127300₹104160
नेल्लोर₹138880₹127300₹104160
काकीनाडा₹138880₹127300₹104160
तिरुपति₹138880₹127300₹104160
कडपा₹138880₹127300₹104160
अनंतपुर₹138880₹127300₹104160
वारंगल₹138880₹127300₹104160
निजामाबाद₹138880₹127300₹104160
खम्मम₹138880₹127300₹104160
बेरहामपुर₹138880₹127300₹104160
राउरकेला₹138880₹127300₹104160
राजकोट₹138930₹127350₹104210
वसई-विरार₹138910₹127330₹104190
औरंगाबाद₹138880₹127300₹104160
सोलापुर₹138880₹127300₹104160
भिवंडी₹138910₹127330₹104190
कोल्हापुर₹138880₹127300₹104160
लातूर₹138910₹127330₹104190
तिरुपुर₹138880₹127300₹104160
तिरुनेलवेली₹138880₹127300₹104160
त्रिची₹138880₹127300₹104160
संबलपुर₹138880₹127300₹104160
इरोड₹138880₹127300₹104160
कोच्चि₹138880₹127300₹104160
थाइन₹138880₹127300₹104160
अमृतसर₹134030₹127450₹104310
नागरकोइल₹138880₹127300₹104160
तिरुवनंतपुरम₹138880₹127300₹104160
तंजावुर₹138880₹127300₹104160
गोवा₹138880₹127300₹104160
करूर₹138880₹127300₹104160
कुंभकोणम₹138880₹127300₹104160
नमक्कल₹138880₹127300₹104160
धर्मपुरी₹138880₹127300₹104160
डिंडीगुल₹138880₹127300₹104160
तूतीकोरिन₹138880₹127300₹104160
कुड्डालोर₹138880₹127300₹104160
कांचीपुरम₹138880₹127300₹104160
कृष्णागिरी₹138880₹127300₹104160
विल्लुपुरम₹138880₹127300₹104160
कोविलपट्टी₹138880₹127300₹104160
तिरुवन्नामलाई₹138880₹127300₹104160
होसुर₹138880₹127300₹104160
कराइकुडी₹138880₹127300₹104160
पुदुक्कोट्टई₹138880₹127300₹104160
रामनाथपुरम₹138880₹127300₹104160
अम्बुर₹138880₹127300₹104160
कन्याकुमारी₹138880₹127300₹104160
नागपट्टिनम₹138880₹127300₹104160
विरुधुनगर₹138880₹127300₹104160
कल्लाकुरिची₹138880₹127300₹104160
पोलाची₹138880₹127300₹104160
अर्काट₹138880₹127300₹104160
पलानी₹138880₹127300₹104160
अरियालूर₹138880₹127300₹104160
मोहाली₹134030₹127450₹104310
परमाकुदी₹138880₹127300₹104160
पेरम्बलूर₹138880₹127300₹104160
जयनकोंडम₹138880₹127300₹104160
कोडईकनाल₹138880₹127300₹104160
ऊटी₹138880₹127300₹104160
रामेश्वरम₹138880₹127300₹104160
शिवगंगा₹138880₹127300₹104160
तिरुवरुर₹138880₹127300₹104160
त्रिशूर₹138880₹127300₹104160
पांडिचेरी₹138880₹127300₹104160
चित्रदुर्ग₹138880₹127300₹104160
गडग₹138880₹127300₹104160
बागलकोट₹138880₹127300₹104160
मंड्या₹138880₹127300₹104160
भद्रावती₹138880₹127300₹104160
कोलार₹138880₹127300₹104160
तुमकुर₹138880₹127300₹104160
कोल्लम₹138880₹127300₹104160
अलाप्पुझा₹138880₹127300₹104160
कोट्टायम₹138880₹127300₹104160
पलक्कड़₹138880₹127300₹104160
मलप्पुरम₹138880₹127300₹104160
कोझिकोड₹138880₹127300₹104160
कन्नूर₹138880₹127300₹104160
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:-चांदी का ताजा भाव ( 2 November 2026)

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

दिल्ली के सर्राफा बाजार में कीमती धातुओं के दाम में भारी गिरावट दर्ज की गई है। वैश्विक बाजारों में हुई जबरदस्त बिकवाली का असर घरेलू बाजार पर भी साफ दिखाई दे रहा है। शनिवार को लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में गिरावट का सिलसिला जारी रहा, जिससे निवेशकों की चिंताएं बढ़ गई हैं। इस मंदी के चलते सोना में महत्वपूर्ण समर्थन स्तरों से नीचे फिसल गए हैं। अखिल भारतीय सर्राफा संघ से मिली जानकारी के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत में एक ही दिन में 3,200 रुपये की भारी गिरावट आई है। इसके बाद दिल्ली में सोने का भाव सभी करों सहित गिरकर 1,42,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पिछले कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सोने का भाव 1,45,200 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया था। आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले 10 महीनों में सोने का यह सबसे निचला स्तर है। इससे पहले 26 दिसंबर, 2025 को सोना 1,42,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

वैश्विक बाजारों में भारी बिकवाली और अमेरिकी फेडरल रिजर्व का असर

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी कीमती धातुओं की भारी बिकवाली का दौर देखने को मिला। शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 145.84 डॉलर यानी करीब चार प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ 3,875.55 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। यह एक साल से अधिक समय का इसका सबसे निचला स्तर है। इससे पहले तीन अक्टूबर, 2025 को सोना 3,887.09 डॉलर प्रति औंस के आसपास रहा था। जानकारों के मुताबिक, ऊर्जा की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से महंगाई एक बार फिर चिंता का विषय बन गई है। वहीं, अमेरिकी फेडरल रिजर्व के सख्त मौद्रिक रुख ने बाजार की उम्मीदों को झटका दिया है। इन परिस्थितियों के चलते निकट भविष्य में ब्याज दरों में कटौती की संभावनाएं कमजोर पड़ गई हैं। इसका सीधा असर अंतरराष्ट्रीय सर्राफा बाजार पर देखने को मिल रहा है, जहां सोने और चांदी की कीमतों पर लगातार दबाव बना हुआ है।

बाजार एक्सपर्ट्स की राय

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक 360 वन एसेट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं कोष प्रबंधक राहुल खेतावत के अनुसार, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और महंगाई के लगातार बने रहने से अमेरिकी फेडरल रिजर्व की दिसंबर में ब्याज दरें बढ़ाने की आशंकाएं फिर तेज हो गई हैं। इससे संकेत मिल रहे हैं कि वैश्विक स्तर पर ब्याज दरें लंबे समय तक ऊंची बनी रह सकती हैं। ऐसी स्थिति में सोने और चांदी जैसी गैर-ब्याज वाली परिसंपत्तियों की निवेश मांग प्रभावित होती है।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका में मध्यावधि चुनाव से पहले बाजार में सट्टेबाजी के चलते भी बिकवाली का दबाव बढ़ रहा है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को मिलने वाला राजनीतिक समर्थन और सदन में उसका बहुमत आने वाले समय में नीतिगत फैसलों को प्रभावित कर सकता है। इसका असर वैश्विक निवेश धारणा और सर्राफा बाजार की आगे की दिशा पर भी पड़ सकता है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article