अध्यात्म

Dev Deepawali 2022 Date, Time: देव दीपावली 2022 कब है, नोट कर लें डेट और शुभ मुहूर्त

  • Authored by: मेधा चावला
  • Updated Nov 7, 2022, 09:50 AM IST

Dev Deepawali 2022 Date Kab Hai in India (देव दीपावली 2022 में कब है): हिंदू शास्त्र के अनुसार देव दीपावली हर साल कार्तिक माह में मनाया जाता है। पौराणिक कथा के अनुसार इसी दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर राक्षस का वध किया था। जानें देव दीपावली 2022 की तिथि और मुहूर्त।

Image

when is Dev Deepawali in 2022

Dev Deepawali 2022 Date Kab Hai in India (देव दीपावली 2022 में कब है): देव दीपावली हिंदुओं का खास त्योहार है। यह हर साल कार्तिक माह में मनाया जाता है। पौराणिक कथा के अनुसार इसी दिन भगवान शिव ने दुराचारी राक्षस त्रिपुरासुर का वध कर देवताओं की पीड़ा को दूर किया था। कुछ मान्यताओं के अनुसार देव दीपावली (Dev Deepawali 2022 Date) के दिन सभी देवी-देवता पृथ्वी पर विचरण करने आते हैं। इस दिन लोग भगवान के स्वागत के घर आंगन में खुशी के दीप जलाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल 2022 में इस बार देव दीपावली के दिन (When is Dev Deepawali 2022) बहुत सारे शुभ संयोग भी बनने वाले हैं।

यहां जान लें कि साल 2022 में देव दीपावली कब मनाई जाएगी और इसका शुभ मुहूर्त क्या है।

Dev Deepawali 2022 Date

हिंदू पंचांग के अनुसार देव दीपावली हर साल कार्तिक महीने में मनाई जाती है। ऐसा कहा जाता है, कि इस दिन सभी देवी-देवता पृथ्वी पर विचरण करने आते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन घर आंगन में दीप जलाने से देवी देवताओं की विशेष कृपा प्राप्त होती है। साल 2022 में देव दीपावली 07 नवंबर दिन सोमवार को मनाई जाएगी।

Dev Deepawali 2022 Shubh Muhurt

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस बार देव दीपावली के दिन कई सारे शुभ संयोग भी बनने वाले हैं।

  • ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:53 से 05:45 सुबह तक
  • अभिजित मुहूर्त- सुबह 11:43 से 12:26 दोपहर तक
  • विजय मुहूर्त- 01:54 pm से 02:37 pm तक
  • गोधूलि मुहूर्त- 05:32 pm से 05:58 pm तक
  • अमृत काल- 05:15pm से 06:54 pm तक है
  • रवि योग 08 नवम्बर - 06:37 am से 12:37 pm तक

मान्यता है कि यदि आप सच्चे मन से घर में दीपक जलाकर सभी देवी-देवताओं का की पूजा करें, तो आपके घर के ऊपर आने वाली सभी विघ्न-बाधाएं हमेशा के लिए दूर हो सकती हैं।

मेधा चावला
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article