Daily Numerology Prediction: आज 9 दिसंबर 2025 दिन मंगलवार है। अंक ज्योतिष के अनुसार आज की तारीख का अंक 9 के स्वामी भी मंगल हैं और दिन के स्वामी भी मंगल हैं। इस कारण आज मंगल की डबल एनर्जी का असर पूरे दिन पर रहेगा। वहीं, पूरी तिथि का योग 3 है। अंक 3 के स्वामी गुरु हैं। आज मंगल दिक्कत दे सकते हैं, लेकिन गुरु चीजों को बराबर करेंगे। आइए जानते हैं कि सभी मूलांक वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा?
मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोग)
जन्मांक 02 और 03 वाले व्यवसाय में लाभ दिलाएंगे। मंगल जॉब में प्रगति देगा। गुरु-मंगल हर क्षेत्र में सफलता दिलाएंगे। कफ की तकलीफ हो सकती है।
उपाय: चावल-शक्कर दान करें।
शुभ रंग: लाल और पीला
भाग्य प्रतिशत: 65%
मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोग)
आईटी-मीडिया जॉब करने वालों को लाभ होगा। व्यवसाय में प्रसन्नता रहेगी। चंद्रमा-मंगल जॉब चेंज के प्रयास को सफल बनाएंगे। श्वांस की तकलीफ हो सकती है।
उपाय: चंद्रमा बीज मंत्र (ॐ सोम सोमाय नमः) का 11 बार जप करें।
शुभ रंग: सफेद और पीला
भाग्य प्रतिशत: 55%
मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)
गुरु और मंगल व्यवसाय में उन्नति देंगे। जॉब में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। मूलांक 09 का सपोर्ट बहुत बड़ा लाभ देगा। सेहत अच्छी रहेगी।
उपाय: गुरु बीज मंत्र (ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरवे नमः) का 19 बार जप करें।
शुभ रंग: नीला और हरा
भाग्य प्रतिशत: 60%
मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोग)
जॉब-व्यवसाय में थोड़ा तनाव रहेगा – लापरवाही से बचें। राहु-चंद्रमा मानसिक अवसाद दे सकते हैं। सेहत उत्तम रहेगी।
उपाय: राहु बीज मंत्र (ॐ भ्रां भ्रीं भ्रौं सः राहवे नमः) का 11 बार जप करें।
शुभ रंग: पीला और लाल
भाग्य प्रतिशत: 65%
मूलांक 5 (5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग)
केतु-मंगल व्यवसाय में प्रगति दिलाएंगे। रियल एस्टेट-शेयर से लाभ होगा। मूलांक 03 और 09 वालों से फायदा होगा। सेहत अच्छी रहेगी।
उपाय: तिल दान करें।
शुभ रंग: हरा और सफेद
भाग्य प्रतिशत: 55%
मूलांक 6 (6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोग)
मंगल-केतु आत्मबल बढ़ाकर प्रगति दिलाएंगे। भाग्यांक 09 का मंगल अचानक बड़ा लाभ दे सकता है। जॉब चेंज के विचार लाभकारी हैं। बीपी के मरीज सावधानी रखें।
उपाय: गाय को गुड़ खिलाएं।
शुभ रंग: गुलाबी
भाग्य प्रतिशत: 55%
मूलांक 7 (7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोग)
मंगल-केतु जॉब में प्रगति देंगे। व्यवसाय में संघर्ष के बाद लाभ होगा। नई बिजनेस डील संभव है। उदर विकार हो सकता है।
उपाय: मंगल बीज मंत्र (ॐ अं अंगारकाय नमः) का 21 बार जप करें।
शुभ रंग: लाल और नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 60%
मूलांक 8 (8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोग)
शनि-केतु जॉब में प्रमोशन दिला सकते हैं। व्यवसाय में मंगल-शनि बहुत अच्छा फल देंगे। आईटी, कंस्ट्रक्शन और रियल एस्टेट में लाभ होगा। उदर विकार संभव है।
उपाय: बजरंग बाण का पाठ करें।
शुभ रंग: लाल और पीला
भाग्य प्रतिशत: 70%
मूलांक 9 (9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोग)
मंगल-शुक्र आईटी-मीडिया और रियल एस्टेट में सफलता देंगे। धन लाभ होगा। जॉब में प्रमोशन के रास्ते खुलेंगे। सेहत उत्तम रहेगी।
उपाय: गाय को 5 रोटी-गुड़ खिलाएं।
शुभ रंग: पीला और नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 60%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
