17 जनवरी का अंकफल (शनिवार): आज 17 जनवरी 2026 का दिन शनिवार है। वहीं, 17 के अंकों का योग भी 8 है। अंक 8 के स्वामी भी शनिदेव ही हैं। ऐसे में शनि ग्रह का दोगुना प्रभाव आज सभी लोगों पर देखने को मिलेगा। पूरी तिथि के अंकों का योग 1 है। अंक 1 सूर्य का माना जाता है। शनि और सूर्य पिता-पुत्र होने के बाद भी आपस में शत्रुता का भाव रखते हैं। इस कारण आज का दिन कुछ मूलांक वालों के लिए अच्छा नहीं रहने वाला है।
मूलांक 1 (महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोग)
आईटी और बैंकिंग जॉब तथा व्यवसाय में शनि, बुध और सूर्य के सहयोग से प्रगति होगी। भाग्यांक 01 जॉब में प्रमोशन दे सकता है। व्यवसाय में प्रगति है। कफ जनित रोग से परेशानी हो सकती है।
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग: लाल और पीला
भाग्य प्रतिशत: 65%
मूलांक 2 (महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोग)
जॉब में कार्यों की अधिकता से परेशानी रहेगी। मूलांक 4 और 6 वाले व्यक्ति व्यवसाय में लाभ देंगे। सेहत अच्छी रहेगी।
उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग: हरा और सफेद
भाग्य प्रतिशत: 70%
मूलांक 3 (महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)
सूर्य और गुरु जॉब में बड़ा अवसर देंगे। व्यवसाय में उन्नति है। स्किन विकार से कष्ट हो सकता है।
उपाय: कम्बल दान करें।
शुभ रंग: हरा और बैगनी
भाग्य प्रतिशत: 60%
मूलांक 4 (महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोग)
भाग्यांक 01 और मित्र अंक 03 आईटी, बैंकिंग और मीडिया फील्ड में बड़ी सफलता देगा। राहु, केतु और शनि से शुभ लाभ है। सेहत ठीक रहेगी।
उपाय: ऊनी वस्त्रों का दान करें।
शुभ रंग: हरा और बैगनी
भाग्य प्रतिशत: 75%
मूलांक 5 (महीने की 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग)
मूलांक 5 और 8 वाले व्यक्ति से लाभ मिलेगा। जॉब में उन्नति के संकेत हैं। रुका कार्य प्रगति पर आएगा। सेहत बेहतर रहेगी।
उपाय: कम्बल का दान करें।
शुभ रंग: सफेद और पीला
भाग्य प्रतिशत: 75%
मूलांक 6 (महीने की 6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोग)
शुक्र और केतु का सपोर्ट लाभ देगा। जॉब में उत्कर्ष का दिन है। मूलांक 7 वाले उच्चाधिकारी सहयोग देंगे। हार्ट के मरीज सावधानी रखें।
उपाय: गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: पीला और सफेद
भाग्य प्रतिशत: 65%
मूलांक 7 (महीने की 7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोग)
व्यवसाय में अपने कार्यों से खुश रहेंगे। शनि और शुक्र प्रमोशन में सफलता देंगे। लिवर के रोगी सावधानी रखें।
उपाय: तिल और गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: हरा और बैगनी
भाग्य प्रतिशत: 70%
मूलांक 8 (महीने की 8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोग)
आज का दिन व्यवसाय में संघर्ष का है। शनि और केतु जॉब में प्रमोशन संबंधित सफलता देंगे। सेहत बेहतर रहेगी।
उपाय: चावल का दान करें।
शुभ रंग: आसमानी और सफेद
भाग्य प्रतिशत: 80%
मूलांक 9 (महीने की 9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोग)
मंगल और केतु का सपोर्ट रहेगा। व्यवसाय में रुके धन के आगमन से खुश रहेंगे। केतु नस विकार की संभावना देता है।
उपाय: कम्बल का दान करें।
शुभ रंग: हरा और बैगनी
भाग्य प्रतिशत: 65%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
