अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal: आज बेहद सावधानी बरतें इन 5 राशियों के लोग, ग्रहण योग से नुकसान के हैं संयोग, पढ़ें 13 नवंबर का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: 13 नवंबर का दिन गुरुवार आपके लिए कैसा रहेगा, यह आप अपने दैनिक राशिफल से जान सकते हैं। आज के दिन चंद्रमा और केतु एक साथ सिंह राशि में हैं। इससे ग्रहण योग का निर्माण हो रहा है। ग्रहण योग के चलते कुछ राशि वालों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। आइए जानते हैं की सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।

Image

13 नवंबर का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: 13 नवंबर 2025, गुरुवार का दिन, चंद्रमा सिंह राशि में केतु के साथ हैं। यह युति सावधानी मांगती है। शनि मीन में न्यायिक कार्यों में सक्सेस दिलाएंगे। आज श्री विष्णुसहस्रनाम पाठ करें, चने की दाल दान करें। गुरुवार को धार्मिक पुस्तकें दान करें। विहंगों को दाना-पानी दें। छल-कपट से बचें, मन श्री कृष्ण भक्ति से सजल रखें। चंद्रमा-केतु सिंह में होने के कारण आपको सावधानी बरतनी होगी। शनि मीन में न्याय, कानून, सरकारी कामों में शुभ फल देंगे। दिन बिजनेस, जॉब, स्टडी और धार्मिक कार्यों के लिए मिश्रित रहेगा। आइए जानते हैं कि सभी राशियों को लिए आज का दिन कैसा रहेगा?

मेष राशि

चंद्रमा पंचम में बिजनेस रुकावट दे सकता है। गुरु चतुर्थ व शनि बारहवें में शुभ हैं। जॉब में हर प्रोग्रेस समय पर होगी। स्टूडेंट्स करियर में सक्सेसफुल रहेंगे, न्यू रिस्पॉन्सिबिलिटी फायदा देगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्रेम में समय दें लेकिन करियर भी महत्वपूर्ण है।

उपाय: भैरव उपासना करें। मूंग-उड़द दान करें।

शुभ रंग: पीला और लाल।

भाग्य प्रतिशत: 65%

वृषभ राशि

गुरु तृतीय और चंद्रमा चतुर्थ में हैं। जॉब में जल्द प्रमोशन की संभावना है। ज्यादा भागदौड़ से बचें। नजदीकी रिश्तेदार से विवाद संभव है। लव लाइफ में भावनाओं पर संयम रखें। शुक्र-चंद्रमा प्रेम में मधुरता देंगे। जॉब में स्पेशल प्रोजेक्ट पूरा करेंगे। हेल्थ अच्छी रहेगी।

उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम पाठ करें।

शुभ रंग: नीला और बैगनी।

भाग्य प्रतिशत: 70%

मिथुन राशि

शनि दशम और चंद्रमा-केतु तृतीय में हैं। बिजनेस प्रोजेक्ट विस्तार के लिए महत्वपूर्ण समय है। परफॉर्मेंस से मन खुश रहेगा। रुका स्टडी प्रोजेक्ट पूरा होगा। जॉब को लेकर चिंता रहेगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

उपाय: श्री विष्णु उपासना करें। चने की दाल दान करें।

शुभ रंग: आसमानी और नीला।

भाग्य प्रतिशत: 75%

कर्क राशि

चंद्रमा-केतु द्वितीय में हैं। गुरु-शनि शुभ फल देंगे। जॉब में प्रयास के बाद भी बड़ी सक्सेस नहीं मिल रही। बिजनेस में खुशखबरी रहेगी। स्टूडेंट्स टाइम मैनेजमेंट रखें। ऑफिस वर्कलोड से तनाव संभव है। प्रेम में विश्वास बनाए रखें।

उपाय: हनुमान उपासना करें। कम्बल दान करें। रुद्राभिषेक करवाएं।

शुभ रंग: लाल और नारंगी।

भाग्य प्रतिशत: 75%

सिंह राशि

चंद्रमा-केतु आपकी राशि में हैं। सूर्य-गुरु फैमिली में सुख देंगे। बिजनेस में कर्क-धनु मित्रों का सहयोग रहेगा। जॉब में मेष सीनियर्स की मदद से सक्सेस मिलेगी। ऑफिस विवाद दूर होंगे। लव लाइफ बेहतर करने के लिए टूर प्लान करें। स्टूडेंट्स क्रोध न करें।

उपाय: अन्न-कम्बल दान करें। गणेश उपासना करें।

शुभ रंग: हरा और पीला।

भाग्य प्रतिशत: 70%

कन्या राशि

चंद्रमा द्वादश में है। कर्क-मकर बिजनेसमैन से पार्टनरशिप फायदेमंद रहेगी। बिजनेस में बड़ी सक्सेस से खुशी मिलेगी। फैमिली ट्रिप से मन प्रसन्न रहेगा। पॉलिटिशियन सक्सेसफुल रहेंगे। संतान की प्रोग्रेस से खुशी मिलेगी। समस्या शेयर न करें।

उपाय: श्री सूक्त पाठ करें। तिल-उड़द दान करें।

शुभ रंग: हरा और आसमानी।

भाग्य प्रतिशत: 65%

तुला राशि

एकादश चंद्रमा बिजनेस में बड़ा लाभ देगा। जॉब में न्यू पोस्ट फायदा देगी। हेल्थ को लेकर सीरियस रहेंगे। शाम को मित्रों संग ट्रिप होगी। जर्नी आकर्षक रहेगी। फैमिली ट्रिप तनाव दूर करेगी। ऑफिस विवाद संभव है।

उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम पाठ करें। तिल दान करें। श्री सूक्त पाठ करें।

शुभ रंग: सफेद और हरा।

भाग्य प्रतिशत: 70%

वृश्चिक राशि

दशम चंद्रमा कर्म में शुभ है। मंगल-सूर्य आत्मबल बढ़ाएंगे। फैमिली सुख से भरी रहेगी। हेल्थ की पुरानी चिंता दूर होगी। लव लाइफ को विवाह तक ले जाने में फैमिली सहमति को लेकर परेशानी रहेगी।

उपाय: विष्णु मंदिर में 4 परिक्रमा करें। तिल दान करें।

शुभ रंग: नारंगी और पीला।

भाग्य प्रतिशत: 70%

धनु राशि

नवम चंद्रमा भाग्य वृद्धि करेगा। गुरु घर में खुशी देगा। बिजनेस में धन आएगा। बेवजह यात्रा से बचें। हेल्थ में कफ रोग संभव है। लव लाइफ में खुशी रहेगी।

उपाय: हनुमान बाहुक पाठ करें। तिल दान करें।

शुभ रंग: पीला और लाल।

भाग्य प्रतिशत: 70%

मकर राशि

गुरु सप्तम और चंद्रमा अष्टम में हैं। बिजनेस पहले से बेहतर होगा। स्टूडेंट्स विचार मजबूत कर पढ़ाई करें। ऑफिस विवाद न करें। जॉब चेंज का विचार आएगा। लव लाइफ खुशी देगी।

उपाय: सूर्य को जल चढ़ाएं। गुड़ दान करें।

शुभ रंग: नीला और हरा।

भाग्य प्रतिशत: 55%

कुंभ राशि

शनि द्वितीय और चंद्रमा सप्तम में हैं। फैमिली तनाव दे सकता है। जॉब में न्यू प्रोजेक्ट समय पर पूरा होगा, मित्र मदद करेंगे। लव लाइफ बेहतर रहेगी।

उपाय: विष्णु मंदिर में अन्न दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। चावल-शक्कर दान करें।

शुभ रंग: नीला और बैगनी।

भाग्य प्रतिशत: 75%

मीन राशि

गुरु पंचम शुभ है। बिजनेस अब सकारात्मक दिशा में जाएगा। ऑफिस वर्क से तनाव रहेगा। करियर में गुरु-चंद्रमा का योगदान रहेगा। असत्य से बचें। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी।

उपाय: ऊनी वस्त्र दान करें। कनकधारा स्तोत्र पाठ करें। फल दान करें।

शुभ रंग:लाल और हरा।

भाग्य प्रतिशत: 65%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article