सुपरमून से क्या होगा राशियों पर असर
December 2025 Cold Supermoon effects on zodiac signs: साल 2025 का आखिरी महीना एक बेहद शक्तिशाली खगोलीय घटना लेकर आ रहा है। इस महीने में 4 दिसंबर को सुपरमून, जिसे कोल्ड मून भी कहा जाता है, नजर आने वाला है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस दिन मार्गशीर्ष माह की पूर्णिमा तिथि है, इस कारण यह दिन ज्योतिषीय दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। दरअसल पूर्णिमा के चांद को ही अंग्रेजी में फुल मून कहा जाता है। दिसंबर 2025 को घटित होने वाली इस घटना का असर सभी 12 राशियों पर होगा। इस दौरान चंद्रमा वृषभ रासि में उपस्थित रहेंगे और यहां चंद्रमा उच्च के होते हैं।
इसका मतलब यह है कि यह सुपरमून सामान्य पूर्णिमा से कहीं अधिक प्रभावशाली और तीव्र ऊर्जा लेकर आएगा। यह ऊर्जा मन, भावनाओं, रिश्तों और निर्णयों को गहराई से प्रभावित करेगी।
दूसरी ओर, ग्रहों की ज्यादातर चाल इस समय मार्गी होगी, यानी रुकावटों का दौर खत्म होकर अब विकास और निष्कर्ष का समय शुरू हो रहा है। 2025 का यह आखिरी सुपरमून हमें 2026 की तैयारी करवाएगा। इसके प्रभाव से पुराने अध्यायों को बंद करने, मन के बोझ को उतारने और नई स्पष्टता पाने की ऊर्जा मिलेगी। आइए जानते हैं कि सभी राशि वालों पर इसका क्या असर पड़ेगा।
आपका फोकस पैसों, कमाई और सुरक्षित भविष्य पर जाएगा। अचानक कोई खर्च सामने आएगा, लेकिन साथ ही कोई नया आइडिया या अवसर भी दिखेगा। यह समय आपको अपनी क्षमताओं पर भरोसा करना सिखाएगा।
यह सुपरमून आपका ही है। आपकी भावनाएँ गहरी होंगी, लेकिन साथ ही दिमाग साफ रहेगा। पुरानी उलझनें खत्म होंगी और बड़ा निर्णय लेने का समय आएगा। आप खुद को पहले से ज्यादा मजबूत महसूस करेंगे।
मन शांत नहीं रहेगा और पुरानी बातें बार-बार याद आएंगी। लेकिन यह प्रक्रिया आपको भीतर से मजबूत बनाएगी। शरीर और नींद का ध्यान रखें। यह समय भावनात्मक डिटॉक्स जैसा है।
दोस्त, सोशल सर्कल या कोई पुराना संपर्क फिर से जुड़ सकता है। किसी ग्रुप या टीम से जुड़ने का मौका भी मिलेगा. नई शुरुआत का संकेत है, लेकिन पुराने पैटर्न तोड़कर ही आगे बढ़ पाएंगे।
करियर में बड़ा मोड़ आ सकता है। कोई पुराना प्रोजेक्ट पूरा होगा, या किसी ज़िम्मेदारी का अंत होगा। अब आपको खुद को नए तरीके से प्रस्तुत करने की जरूरत पड़ेगी। काम में नई दिशा दिखेगी।
दिमाग बहुत सक्रिय रहेगा और नए अनुभवों की इच्छा बढ़ेगी। नई स्किल, नया कोर्स या आध्यात्मिक ज्ञान सीखने का मन बनेगा। यात्रा या पढ़ाई से जुड़ा कोई फैसला हो सकता है।
रिश्तों में छुपी असलियत सतह पर आएगी। किसी रिश्ते के मजबूत या खत्म होने का समय है। आर्थिक मामलों में भी किसी पुराने मामले का समाधान निकलेगा। खुद के लिए खड़े होने की जरूरत पड़ेगी।
रिश्तों, पार्टनरशिप और कमिटमेंट से जुड़े फैसले सामने आएंगे। किसी पुरानी गलतफहमी का अंत होगा। भावनाएं मजबूत होंगी, लेकिन थोड़ी भारी भी लग सकती हैं।
सुपरमून आपकी दिनचर्या, स्वास्थ्य और काम पर फोकस करेगा। पुरानी आदतें छोड़नी होंगी। शरीर किसी बदलाव का संकेत देगा। यह समय अपनी लाइफ को री-ऑर्गनाइज करने का है।
दिल से जुड़े फैसले, प्यार, क्रिएटिविटी या बच्चों से जुड़े मामलों पर असर दिखेगा। कोई पुरानी भावना वापस सामने आएगी। दिल की बात मानना आसान होगा।
घर, परिवार और निजी जीवन में बड़ा बदलाव संभव है। स्थान परिवर्तन, घर की मरम्मत या परिवार की किसी बड़ी बात का समाधान मिलेगा। पुरानी भावनात्मक गांठें खुलेंगी।
आपके दिमाग में बहुत विचार चलेंगे। कोई महत्वपूर्ण बातचीत, मीटिंग या फैसला होना तय है। भाई-बहन, रिश्तेदार या किसी दोस्त से जुड़ा मामला भी सुलझेगा।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।