Cockroaches: घर में कॉकरोच दिखना आम बात मानी जाती है, लेकिन यदि नियमित सफाई के बावजूद इनकी संख्या लगातार बढ़ने लगे तो कई लोग इसे केवल कीटों की समस्या नहीं समझना चाहिए। बल्कि किसी संकेत के रूप में भी देखते हैं। मान्यता है कि कुछ परिस्थितियों में कॉकरोचों का असामान्य रूप से बढ़ना घर में नकारात्मक ऊर्जा, अव्यवस्था या रुकी हुई सकारात्मकता की ओर इशारा कर सकता है। हालांकि इसका वैज्ञानिक कारण नमी, भोजन के अवशेष और छिपने की जगहें भी हो सकती हैं। आइए जानते हैं कि वास्तु और ज्योतिष के अनुसार घर में बार-बार कॉकरोच निकलने का कारण क्या है?
ज्योतिष और वास्तु का संकेत
ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में कई जीव-जंतुओं को विशेष प्रतीकात्मक महत्व दिया गया है। प्रचलित मान्यताओं के अनुसार, यदि घर में कॉकरोचों की संख्या अचानक असामान्य रूप से बढ़ने लगे तो इसे कुछ लोग राहु, केतु और शनि से जुड़ी नकारात्मक ऊर्जा का संकेत मानते हैं।
नकारात्मक ऊर्जा का संकेत
वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि घर में बार-बार कॉकरोच दिखाई दें, खासकर रसोई, स्टोर रूम या बाथरूम में, तो इसे रुकी हुई या बाधित ऊर्जा का संकेत माना जाता है। ऐसी स्थिति घर के वातावरण में नकारात्मकता बढ़ने का संकेत हो सकती है, जिससे मानसिक तनाव और असहजता भी महसूस होने लगती है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: जुलाई 2026 में कब लगेगा पंचक?
आर्थिक समस्याओं का संकेत
ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, घर में कीटों का अत्यधिक बढ़ना कभी-कभी आर्थिक अस्थिरता या अनावश्यक खर्चों का संकेत भी होता है। यदि लगातार धन की हानि, बचत में कमी या अचानक खर्च बढ़ रहे हों और साथ ही कॉकरोचों की संख्या भी बढ़ रही हो, तो इसे ज्योतिष शास्त्र में आर्थिक समस्याओं का संकेत भी माना जाता है।
परिवार में तनाव का संकेत
वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार घर में कॉकरोच की संख्या बढ़ने पर आपको परिवार में तनाव का माहौल पैदा हो सकता है। वास्तु के अनुसार ऐसा नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने पर होता है। इसका असर परिवार के सदस्यों के रिश्तों पर भी पड़ सकता है। ऐसे में घर के वातावरण की शुद्धता और ऊर्जा संतुलन पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: आषाढ़ी एकादशी 2026 कब है
राहु-केतु का प्रभाव
ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, कॉकरोच अंधेरे, नमी और छिपी हुई जगहों में पनपते हैं। वहीं ज्योतिषाचार्य इन्हें राहु के प्रतीकात्मक प्रभाव से जोड़कर देखते हैं। मान्यता है कि यदि साफ-सफाई के बावजूद घर में इनकी संख्या लगातार बढ़ रही हो, तो यह राहु-केतु से संबंधित ऊर्जा के असंतुलन का संकेत हो सकता है।
कहां कॉकरोच दिखना है अशुभ
यदि आपके घर में कॉकरोच मुख्य रूप से रसोई, पूजा घर के आसपास या अनाज रखने की जगहों पर दिखाई दें तो इसे अशुभ माना जाता है। रसोई को घर का अन्न और समृद्धि का केंद्र माना गया है, इसलिए इस स्थान की स्वच्छता और सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखना वास्तु में महत्वपूर्ण बताया गया है।
