अध्यात्म

Chhath Puja 2023 Nahay Khay: छठ पूजा के नहाय- खाय के दिन खाएं ये चीजें, यहां देखें भोजन सामग्री

Chhath Puja 2023: भारत में छठ पूजा का बहुत महत्व है। छठ पूजा को महापर्व के नाम से भी जाना जाता है। ये पर्व पूरे चार दिन का होता है। आइए जानते हैं नहाय खाय के दिन क्या खाना चाहिए।

Image

Chhath Puja 2023

Chhath Puja 2023 Nahaye Khaye Ke Din Kya Khayen: सनातन धर्म में छठ पर्व का बहुत महत्व है। छठ पूजा को आस्था का महापर्व कहा जाता है। ये पर्व पूरे चार दिनों तक चलता है। छठ पूजा में छठी मैया और भगवान सूर्य देव की पूजा की जाती है। ये व्रत सबसे कठिन व्रतों में से एक माना जाता है। हर साल कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को छठ का नहाय- खाय किया जाता है। इस बार छठ का नहाय- खाय 17 नवंबर 2023 को किया जाएगा। ऐसे में आइए जानते हैं छठ पूजा के नहाय खाय के दिन क्या खाना चाहिए।

छठ पूजा के नहाय- खाय के दिन क्या खाना चाहिए ( What should be eaten on the day of Nahay-Khay of Chhath Puja?)

लौकी की सब्जी

छठ पूजा के नहाय- खाय के दिन व्रती को खासतौर पर लौकी की सब्जी बना के खानी चाहिए। इस बात का ध्यान रहे कि इस दिन सात्विक भोजन ही किया जाता है तो सब्जी में प्याज लहसुन का प्रयोग ना करें।

चने की दाल

छठ पूजा के नहाय-खाय के दिन चने की दाल जरूर खानी चाहिए। आप चने की दाल को टमाटर और जीरे के साथ छौंक के खा सकते हैं। चने की दाल में भरपूर मात्रा में पौष्टिक होता है इस कारण इसे खाया जाता है।

भात

छठ के नहाय- खाय के दिन साफ चूल्हे पर भात बनाना चाहिए। इस दिन भात,चने की दाल और लौकी की सब्जी खाने की परंपरा है। आप चाहें तो सलाद खा सकते हैं, लेकिन प्याज का प्रयोग ना करें।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article