अध्यात्म

Chandra Grahan 2022 Effects On Rashi: अगले 3 महीने तक इन राशियों पर रहेगा चंद्र ग्रहण का प्रभाव

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated May 3, 2023, 05:08 PM IST

Chandra Grahan Or Lunar Eclipse 2022 Effects On Zodiac Signs: चंद्र ग्रहण का कुछ राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा तो कुछ पर अशुभ। जानें आपकी लाइफ पर साल के आखिरी चंद्र का क्या असर पड़ेगा।

Image

Chandra Grahan 2022: चंद्र ग्रहण 2022 का राशियों पर प्रभाव

Chandra Grahan 2022 Time And Effects: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण कार्तिक पूर्णिमा (Kartik Purnima) के दिन यानी 8 नवंबर को लगने जा रहा है। हिंदू पंचांग अनुसार ये ग्रहण मेष राशि और भरणी नक्षत्र में लगने जा रहा है। जिस वजह से इस ग्रहण का प्रभाव इस राशि और नक्षत्र के लोगों पर सबसे ज्यादा पड़ेगा। ज्योतिष की मानें तो ग्रहण लगना अशुभ होता है। जानिए 8 नवंबर के चंद्र ग्रहण का सभी राशियों पर क्या असर पड़ने वाला है।

Chandra Grahan 2022 Effects On Rashi

मेष राशि: इस वक्त निवेश करने से बचें क्योंकि मेष राशि के जातकों को धन हानि होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। साथ ही इस दौरान आपको अपने स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखना होगा।

वृषभ राशि: आपके लिए चंद्र ग्रहण शुभ रहेगा। आय के नए रास्ते खुलेंगे। आर्थिक स्थिति कुछ बेहतर होगी।

मिथुन राशि: इस राशि के जिन लोगों ने अभी नया बिजनेस शुरू किया है उनके लिए ग्रहण काफी शुभ दिखाई दे रहा है। स्वास्थ्य का लेकिन ध्यान रखना होगा।

कर्क राशि: किसी भी तरह के वाद विवाद से बचना होगा नहीं तो नुकसान हो सकता है। लेकिन अगर आप विवादों से बच निकलेंगे तो लाभ भी मिलेगा।

सिंह राशि: इस राशि वालों को आर्थिक लाभ मिलेगा। अगर आप पैसे कहीं फंसे हुए हैं तो आपको वो मिल सकते हैं।

कन्या राशि: निवेश करने से इस दौरान बचें क्योंकि धन हानि के आसार हैं। अगर आप निवेश कर रहे हैं तो अच्छे से जांच-पड़ताल कर लें। हालांकि नौकरी में प्रमोशन मिलने की आपको संभावना दिखाई दे रही है।

तुला राशि: कोई भी निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचें नहीं तो नुकसान हो सकता है। निर्णय को लेने से पहले उसके बारे में शांति से सोच-समझ लें।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों को किसी भी तरह की प्रॉपर्टी के विवाद से बचने का प्रयास करना चाहिए।

धनु राशि: इस दौरान आपके अंदर धार्मिक उन्नति भी होगी जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। अचानक से धन की प्राप्ति हो सकती है।

मकर राशि: इस दौरान आपके प्रयासों में आपको सफलता मिलेगी। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। साथ ही आप नया वाहन भी खरीद सकते हैं।

कुंभ राशि: आप जिस पारिवारिक संपत्ति के लिए प्रयास में लगे हुए थे वो आपको मिलने की संभावना है। समय आपके लिए शुभ रहेगा।

मीन राशि: आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। चंद्र ग्रहण का आपके जीवन पर शुभ प्रभाव पड़ेगा।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article