अध्यात्म

Chaitra Navratri Puja Samagri List: चैत्र नवरात्रि की पूजा में क्या क्या सामान लगता है, माता रानी की पूजा सामग्री, लिस्ट,नवरात्र की पूजा में कौन सी चीजें जरूरी होती हैं

Chaitra Navratri Puja Samagri List Hindi (चैत्र नवरात्री पूजा सामग्री लिस्ट): चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। इस दौरान माता रानी की पूजा में लाल चुनरी, नारियल, रंगोली, माता रानी का चित्र, हल्दी, रोली जैसी कई चीजों की जरूरत होती है। यहां से नोट करें नवरात्रि पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट।

Image

चैत्र नवरात्रि की पूजा सामग्री लिस्ट

Chaitra Navratri Puja Samagri List: चैत्र नवरात्रि का पर्व हिंदू धर्म में अत्यंत शुभ और पवित्र माना जाता है। साल 2026 में चैत्र नवरात्रि का ये पर्व 19 मार्च से शुरू होकर नौ दिनों तक चलेगा, जिसमें मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा की जाती है। इस दौरान सही पूजन सामग्री का विशेष महत्व होता है, क्योंकि बिना उचित सामग्री के पूजा अधूरी मानी जाती है। घटस्थापना के लिए कलश, नारियल, जौ और गंगाजल आवश्यक होते हैं। वहीं भोग के लिए फल और मिठाई चढ़ाई जाती है। पूरी श्रद्धा और सही सामग्री के साथ की गई पूजा से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है। ऐसे में आप भी इस बार पूरे श्रद्धा भाव से माता रानी का पूजा करना चाहते हैं, तो पहले से ही पूरी पूजा सामग्री तैयार रखना बेहद जरूरी है। इस लेख में हम आपको बता रहे हैं चैत्र नवरात्रि पूजा के लिए क्या-क्या सामान चाहिए। आगे पढ़ें चैत्र नवरात्रि व्रत के पूजन की सामग्री लिस्ट।

चैत्र नवरात्रि की पूजा सामग्री लिस्ट (Chaitra Navratri Puja Samagri List)

  1. रोली
  2. हल्दी
  3. अक्षत (चावल)
  4. फूल और फूल माला
  5. धूप
  6. दीपक
  7. कपूर
  8. लाल कपड़ा
  9. लाल चुनरी
  10. बिंदी
  11. चूड़ी
  12. कंगन
  13. कुमकुम
  14. मेहंदी
  15. इत्र
  16. पूजा की थाली
  17. घंटी
  18. शंख
  19. गंगाजल
  20. आम या अशोक के पत्ते
  21. जटा वाला नारियल
  22. जौ
  23. दुर्गा चालीसा की पुस्तक
  24. मिठाई
  25. घी
  26. माता रानी की मूर्ति या फोटो
  27. कलश
  28. फल
  29. लौंग
  30. पान
  31. सुपारी

माता रानी के सोलह श्रृंगार की सामग्री

नवरात्रि में मां दुर्गा का श्रृंगार करना बेहद शुभ माना जाता है। यदि आप इस नवरात्रि माता रानी का श्रृंगार करना चाहते हैं, तो अपनी लिस्ट में ये चीजें जरूर शामिल करें। इसमें लाल चुनरी, बिंदी, चूड़ी, कंगन, सिंदूर और कुमकुम, मेहंदी और इत्र जैसी चीजें शामिल हैं। यह सभी चीजें देवी को प्रसन्न करने और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है।

कब से कब तक रहेंगे चैत्र नवरात्रि 2026

चैत्र नवरात्रि 2026 की शुरुआत 19 मार्च 2026, दिन गुरुवार से होगी और इसका समापन 27 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को होगा। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। जबकि अष्टमी (26 मार्च) और नवमी (27 मार्च) को कन्या पूजन के साथ इन दिनों का समापन होता है।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article