Morning Tips: हर व्यक्ति चाहता है उसके जीवन हमेशा खुशियों से भरी रहे और दुख उससे कोसो दूर रहे। इसके लिए लोग तरह-तरह के उपाय भी करते हैं। ऐसे ही कई उपाय हमारे धार्मिक शास्त्रों में भी बताए गए हैं। कहा जाता है कि सूर्योदय के साथ अगर दिन की शुरुआत अच्छी हो तो पूरा खुशियों से भरा रहता है यह अच्छी शुरुआत व्यक्ति को दिनभर पॉजिटिव बनाए रखता था। वास्तु शास्त्र में सुबह की अच्छी शुरुआत करने के लिए कई उपाय सुझाए गए हैं। उन उपायों को अपना कर व्यक्ति अपने दिन को बेहतर बना सकता है। यहां पर हम ऐसे ही 6 उपाय बता रहे हैं, जिन्हें करने से भगवान की कृपा बनी रहती है।
1. सुबह उठकर कबूतर, तोता, कौआ व अन्य किसी भी तरह के पक्षियों को नियमित तौर पर दाना-पानी देने से मानसिक को शांति मिलती है। इस उपाय से कुंडली में अशुभ फल देने वाले ग्रह भी शांत होते हैं। पशु-पक्षियों को उनका आहार देने से पहले यह जरूर ध्यान रखें कि वह जगह साफ-सुथरी होनी चाहिए।
2. सुबह उठकर आप काली चीटियों को आटा भी खिला सकते हैं। अगर यह घर में मिल जाए तो बहुत शुभ होता है। इस उपाय से दुर्भाग्य खत्म होता है। माना जाता है कि काली चींटियां भगवान विष्णु का स्वरूप हैं।
3. मान्यता है कि सुबह उठने के बाद द्वार पर गौ माता के दर्शन हो जाए तो यह बहुत भाग्यशाली होता है। गाय को मां लक्ष्मी की प्रसन्नता का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में गाय को अपने हाथ से रोटी जरूर खिलाएं।
4. शास्त्रों के अनुसार सुबह उठने के बाद स्नान कर धार्मिक किताबें जैसे वेद, गीता के दर्शन होना बहुत शुभ माना जाता है। अगर इसका पाठ करें तो अत्याधिक लाभ मिलता है। इससे मानसिक तौर पर व्यक्ति दिनभर ऊर्जावान रहता है।
5. धार्मिक शास्त्रों के अनुसार, सुबह उठते ही अपनी दोनों हथेलियों को देखने से दिन की शुरुआत बहुत अच्छी तरह से होता है। इससे दिनभर शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का वास बना रहता है और मन को शांति मिलती है।
6. हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार, घर की सुख-शांति के लिए सभी को अपनी दिनचर्या में हवन-यज्ञ को शामिल करना चाहिए। अगर रोज हवन नहीं कर पा रहे हैं तो भगवान और तुलसी के समक्ष दीपक जरूर जलाएं।
सुबह की शुरुआत इन 6 कार्यों से करने से भगवान की कृपा बनी रहती है और आपका पूरा दिन अच्छा जाता है। इस लिए सुबह उठकर इन 6 उपायों को जरूर फॉलो करें।
(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
