अध्यात्म

Vastu Tips For 2023: नए साल से पहले कर लें ये वास्‍तु उपाय, घर में बनी रहेगी सुख- समृद्धि

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: लवीना शर्मा
  • Updated Dec 9, 2022, 09:28 AM IST

Vastu Tips For 2023: नए साल को खुशियों भरा और शुभ बनाने के लिए हर व्‍यक्‍ति तहर-तरह का उपाय करता है। वास्तु शास्‍त्र में भी इसके कई उपाय बताए गए हैं। अगर आप भी आने वाले नए साल 2023 को अपने लिए शुभ बनाना चाहते हैं तो इन पांच उपायों को अपना सकते हैं। इनसे आर्थिक समस्याएं दूर होंगी और घर में पॉजिटिविटी आएगी।

Image

साल 2023 को बनाना चाहते हैं खुशियों भरा तो करें ये पांच उपाय

KEY HIGHLIGHTS
  • वास्‍तुशास्‍त्र में बताए गए हैं घर से जुड़े दोष दूर करने का उपाय
  • घर में कुछ बदलाव कर पा सकते हैं आर्थिक तंगी और कर्ज से मुक्ति
  • वास्‍तु के इन उपायों से आती है पॉजिटिविटी, नहीं होती है धन की कमी

Vastu Tips For 2023: हर व्‍यक्‍ति अपने नए साल की शुरुआत खुशियों के साथ करना चाहता है। नए साल को अपने लिए शुभ और खुशियों भरा बनाने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं। वास्तु शास्‍त्र में भी कई ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिसे करने से आप नए साल में अपने घर को सुख-समृद्धि से भर सकते हैं। अगर आप भी आने वाले साल 2023 की शुरुआत अच्‍छे से करना चाहते हैं, तो यहां बताए गए वास्तु के इन उपायों को आजमा सकते हैं। वास्‍तु शास्‍त्र में बताया गया है कि, इन उपायों को आजमाने से आर्थिक समस्याएं दूर होने के साथ घर में पॉजिटिविटी आती है।

घर का वास्‍तु अगर व्‍यवस्‍थित नहीं होता है, तो घर में परेशानी बनी ही रहती है। नए साल पर आप घर का वास्तु सही कर सकते हैं। वास्तु शास्त्र के मुताबिक शौचालय यदि घर के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में बना हो तो घर में हमेशा आर्थिक तंगी बनी रहती है। अगर आपके घर का शौचालय गलत दिशा में बना है, तो साल की शुरुआत के पहले ही इसे ठीक करा सकते हैं। शौचालय को हमेशा उत्तर या उत्तर पश्चिम दिशा में बनवाना चाहिए।

अगर आप आर्थिक समस्‍या से परेशान है या आपने किसी से कर्ज लिया है, तो उससे छुटकारा पाने के लिए आप इस टिप्‍स को आजमा सकते हैं। कर्ज से मुक्ति पाने के लिए आप घर पर कांच लगवा सकते हैं, क्‍यों कि कांच लगवाना शुभ होता है। कांच को आप नए साल की शुरुआत होने से पहले घर या दुकान की उत्तर-पूर्व दिशा में लगवा सकते हैं। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि कांच लाल, सिंदूरी या मैरून रंग में ना लगवाएं।

अगर आप चाहें तो अपने घर की आर्थिेक स्‍थिति को और भी मजबूत करने के लिए घर में छोटे मोटे बदलाव भी कर सकते हैं। नए साल की शुरुआत के पहले आप घर के मुख्य द्वार के पास एक और छोटा-सा द्वार लगवा सकते हैं। ऐसा करने से घर में धन की कमी नहीं होती।

नए साल पर हरी-भरी तुलसी का पौधा घर के उत्तर-पूर्व कोण में लगाकर शाम को घी का दीपक जलाएं। ऐसा नियमित रूप से करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है। वहीं वास्‍तुदोष को दूर करने के लिए नए साल में अपने घर में स्फटिक श्रीयंत्र की भी स्थापना कर सकते हैं। नए साल के पहले दिन घर की सफाई करने के बाद हल्दी को गंगाजल में घोलकर एक पान के पत्ते से अपने पूरे घर में छिड़काव कीजिए। ऐसा करने से घर में सुख शांति बनी रहने के साथ माता लक्ष्‍मी की कृपा बनी रहेगी। साथ ही घर से नकारात्मक शक्तियां दूर होगी।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article