बुलंदिया छूने को रेडी हो जाएं इन 6 राशियों के लोग, बुध ने कर लिया है मकर में प्रवेश
- Authored by: Mohit Tiwari
- Updated Jan 17, 2026, 03:26 PM IST
Budh Gochar 2026: 17 जनवरी की सुबह ग्रहों के राजकुमार बुध ने मकर राशि में प्रवेश कर लिया है। इस गोचर से कुछ राशि वालों की परेशानियों का अंत हो जाएंगे। यह गोचर इन राशि वालों के लिए किसी गोल्डन टाइम से कम साबित नहीं होगा। आइए जानते हैं कि वे कौन सी राशियां हैं, जिनके लिए यह गोचर शानदार रहने वाला है।
बुध का मकर में गोचर
Budh Gochar 2026: 17 जनवरी 2026 की सुबह 10 बजकर 27 मिनट पर ग्रहों के राजकुमार बुध ने मकर राशि में प्रवेश कर लिया है। ज्योतिष में बुध को बुद्धि, तर्क, वाणी, कम्युनिकेशन, नौकरी, व्यापार, लेखन और गणना का कारक ग्रह माना जाता है। वहीं मकर राशि शनि की राशि है, जो अनुशासन, जिम्मेदारी, मेहनत और धीरे-धीरे लेकिन स्थिर सफलता का प्रतीक है। ऐसे में बुध का मकर राशि में गोचर सोच-समझकर लिए गए फैसलों, प्रोफेशनल ग्रोथ और प्रैक्टिकल अप्रोच को मजबूत करने वाला होता है। आइए जानते हैं कि इस गोचर से किन राशि वालों को लाभ मिलेगा।
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए बुध का यह गोचर कर्म भाव को एक्टिव करेगा। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है और ऑफिस में काम को लेकर सराहना मिलेगी। जो लोग जॉब चेंज या प्रमोशन की कोशिश में हैं, उन्हें सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं। बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए क्लाइंट मीटिंग, डील और डॉक्यूमेंट से जुड़े काम आगे बढ़ेंगे।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए यह गोचर भाग्य भाव में असर डालेगा। रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। स्टूडेंट्स को पढ़ाई, एग्जाम और इंटरव्यू में अच्छे रिजल्ट मिल सकते हैं। धार्मिक या लंबी यात्रा के योग भी बन सकते हैं, जो भविष्य में फायदा दिला सकते हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों के लिए बुध का यह गोचर धन और निवेश से जुड़े मामलों में राहत देगा। इनकम के नए सोर्स बन सकते हैं और पुराना पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। पार्टनरशिप बिजनेस में बातचीत साफ रहेगी, जिससे गलतफहमी दूर होगी। टैक्स, इंश्योरेंस या रिसर्च से जुड़े कामों में भी फायदा हो सकता है।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए बुध का मकर राशि में गोचर पंचम भाव को मजबूत करेगा। लव रिलेशनशिप्स में कम्युनिकेशन बेहतर होगा और रिश्तों में स्थिरता आएगी। क्रिएटिव फील्ड, मीडिया, लेखन, डिजाइन और मार्केटिंग से जुड़े लोगों को नए मौके मिल सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए यह समय फोकस और समझ बढ़ाने वाला रहेगा।
मकर राशि
मकर राशि के लोगों के लिए बुध का अपनी ही राशि में गोचर बेहद खास माना जा रहा है। आपकी सोच, बोलने का तरीका और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी। नौकरी और बिजनेस में आपकी बातों को महत्व मिलेगा। प्रमोशन, नई जिम्मेदारी या नया प्रोजेक्ट शुरू करने के योग बन सकते हैं। धीरे-धीरे आर्थिक स्थिति भी बेहतर होती नजर आएगी।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए यह गोचर बारहवें भाव में असर डालेगा। खर्चों पर कंट्रोल करने का मौका मिलेगा और भविष्य को लेकर बनाई गई योजनाएं काम आ सकती हैं। बैकएंड वर्क, रिसर्च या गुप्त रूप से की गई मेहनत आगे चलकर अच्छा रिजल्ट दे सकती है। मानसिक रूप से भी राहत महसूस होगी।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।